Realme 14T 5G आज हुआ तगड़े फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च अभी है शानदार डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

  • Like
  • Comment
  • Share

Realme काफी समय से अपने नए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Realme 14T 5G इंडिया लॉन्च की तैयारी में लगा हुआ था, और आज कंपनी ने इस फोन को भारत में पेश कर दिया है। फोन काफी आकर्षक डिजाइन के साथ तीन रंगों में पेश किया गया है, और ये IP69 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आता है, जिससे इसे पानी से कोई खतरा नहीं होता है। आगे Realme 14T 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Motorola Edge 60 Pro 30 अप्रैल को देगा भारत में दस्तक, इस कीमत पर मिल सकते हैं, ये बेहतरीन फीचर्स

Realme 14T 5G की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है:

  • 8GB+128GB स्टोरेज: 17,999 रूपये
  • 8GB+256GB स्टोरेज: 19,999 रूपये

फोन को Surf Green, Obsidian Black और Lightning Purple इन तीन रंगों में पेश किया गया है, और इसकी बिक्री आज से ही शुरू होगी। फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं। फिलहाल इस पर 1000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Realme 14T 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ये 111 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आता है इसे TuV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Realme UI के साथ Android 15 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें पानी और धूल से बचाव के लिए IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। इसकी मोटाई 7.97mm है।

ये पढ़ें: Samsung के ये दो फोल्डेबल फोन जल्द होंगे लॉन्च, तारीख और फीचर्स हुए लीक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.