200MP कैमरा के साथ इस दिन भारत में आ रहा है ये Realme फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपनी नयी Realme 11 Pro सीरीज़ को भारत में कुछ समय से टीज़ कर रहा है और अब कई टीज़रों के बाद, कंपनी ने इसकी लॉन्च की तारीख़ घोषित की है। भारत में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus को 8 जून, 2023 को लॉन्च किया जायेगा। इस सीरीज़ के लॉन्च से ठीक पहले realme ने अभिनेता शाहरुख़ खान को अपना नया ब्रैंड एम्बैसडर चुना है और नए पोस्टर में यही इस स्मार्टफोन के साथ नज़र आ रहे हैं।

Realme 11 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन के लिए कंपनी ने GUCCI Prints के डिज़ाइनर मट्टेओ मेनोटो (Matteo Menotto) के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा Pro+ Realme का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP का Samsung ISOCELL HP3 SuperZoom कैमरा, 4x लॉसलेस ज़ूम के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 100W की फ़ास्ट चार्जिंग भी है।

Realme 11 Pro और Pro+ स्पेसिफिकेशन

Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ 5G में ओक्टा कोर Dimensity 7050 चिपसेट ही है। इनमें 6.7-इंच की फुल एचडी+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। इनमें 1TB तक के स्टोरेज विकल्प मौजूद हैं, लेकिन भारत में सभी आएंगे या नहीं, ये जानने के लिए हमें लॉन्च तक का इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: साल 2022 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म OTT पर हो रही है रिलीज़

11 Pro+ वैरिएंट में तीन रियर कैमरा हैं। इसका प्राइमरी 200MP का कैमरा Samsung HP3 Superzoom सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस भी शामिल हैं। सेल्फी के लिए यहां 32MP का फ्रंट कैमरा है।

वहीँ Realme 11 Pro में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप ही मिलेगा, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ, और दूसरा 2MP का मैक्रो लेंस शामिल हैं। इसमें सामने की तरफ मौजूद 16MP सेंसर को आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये पढ़ें: भारत में Dimensity 8020 चिपसेट के साथ आ रहा है पहला फ़ोन, बाकी फीचर भी हैं दमदार

दोनों स्मार्टफोनों में 5000mAh की बैटरी है, लेकिन Pro मॉडल में फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट 67W का मिलता है और realme 11 Pro+ में 100W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। दोनों में चार्जर आपको फ़ोन के साथ ही मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageRealme मई में लॉन्च कर रहा है ये दो नए बजट स्मार्टफोन, क्या आप भी तलाश रहे हैं सस्ते और अच्छे स्मार्टफोन ?

Realme ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि वो मई 2023 में ही Realme 11 Pro सीरीज़ को पेश करने वाली है। चीन में ये नयी नंबर सीरीज़ 10 मई को लॉन्च की जाएगी और इसमें Realme 11, Realme 11 Pro 5G और 11 Pro+ 5G के आने के आसार हैं। इसके अलावा …

ImageRealme 11 सीरीज़ के फ़ोन BIS पर आये नज़र, भारत में जल्दी ही लॉन्च की उम्मीद

Realme 10 सीरीज़ का लॉन्च पिछले साल दिसंबर में ही हुआ है और आज Realme 11 सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards (BIS)) वेबसाइट पर नज़र आये हैं। Realme 2023 के शुरुआत से ही काफी ज़्यादा तेज़ी से काम कर रही है। भारत में कंपनी ने Realme C55 और …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.