RBI की नयी घोषणा, इस गलती पर CIBIL देगा आपको 100 रूपए रोज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

RBI ने हाल ही में लोन की प्रक्रिया, CIBIL स्कोर के एक्सेस और, फर्जी लोन के सम्बन्ध में तीन नई घोषणाएं की है, जिनका फायदा आम इंसान को होगा। इससे कई तरह के फायदे होंगे, एक तो आपको बिना पता चलें कोई आपका CIBIL नहीं देख पाएगा, और लोग फर्जीवाड़े में एक से ज्यादा लोन नहीं ले पाएंगे। चलिए इन तीनों नई RBI गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: फ़ोन से इन Apps को करें अभी डिलीट, वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

नई RBI गाइडलाइंस की जानकारी

लोन की जानकारी 15 दिन में

पहले जब भी कोई व्यक्ति किसी बैंक या NBFC से लोन लेता था, भले ही वो कार लोन हो, पर्सनल लोन हो, या होम लोन हो तो ये संस्थान उस लोन से संबंधित जानकारी क्रेडिट रिपोर्ट की जानकारी रखने वाले संस्थान CIBIL को एक महीने तक की समय सीमा में देता था, और क्रेडिट रिपोर्ट अपडेट होने में समय लगता था, जिसका फायदा उठा के कुछ लोग एक साथ दो दो लोन ले लेते थे, लेकिन अब इन संस्थानों को लोन से संबंधित जानकारी CIBIl संस्थान को 15 दिनों की समय सीमा में देना होगी।

CIBIL स्कोर चेक करने पर जानकारी देना होगी

वैसे तो बिना हमारी मर्जी के कोई भी हमारा CIBIL चेक नहीं करता है, लेकिन कई बार हम कुछ वेबसाइट्स और संस्थानों को एक्सेस दे देते हैं, जिस वजह से वें समय समय पर हमारा CIBIL चेक करते रहते हैं, और हमें इसकी भनक तक नहीं होती है, लेकिन नई गाइडलाइंस के अनुसार अब जब भी कोई संस्थान आपका CIBIl स्कोर चेक करेगा तो आपके फोन पर SMS के माध्यम से उसकी जानकारी आएगी।

देरी होने पर CIBIL देगा हर्जाना

अक्सर कई लोगों की CIBIL रिपोर्ट में फर्जी लोन की जानकारी नजर आती रहती है, जिससे उन्हें लोन मिलने में समस्या आती है, और स्कोर भी कम होता नजर आता है। इस परेशानी के लिए जब लोग CIBIL संसथान के पास जाते हैं, तो रोपर्ट अपडेट होने में काफी समय लगता है, लेकिन यदि अब संस्थान द्वारा इस चीज को लेकर 30 दिन से ज्यादा का समय लगा तो, CIBIL को आपको रोज के 100 रूपए हर्जाने के रूप में देना होंगे।

ये पढ़ें: हर महीने आएंगे खाते में 1000 रूपए, जानें मंईयां सम्मान योजना प्रक्रिया

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products