फ़ोन से इन Apps को करें अभी डिलीट, वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लोकेशन डेटा लीक: आज के समय में विश्व भर में ऑनलाइन फ्रॉड गतिविधिया काफी तेज़ी से बढ़ रही है, जिसमें ज्यादातर भारत के लोग शिकार हो रहे हैं। ये ऑनलाइन ठग अलग अलग तरीकों से आपको ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार बनाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, आपकी जानकारी इन लोगों के पास कैसे जाती है। दरअसल, हम लोग बिना सोचे समझे अपने फ़ोन में कई ऐप्स को इंस्टाल कर लेते हैं, और उन ऐप्स के माध्यम से हमारी व्यक्तिगत जानकारी हैकर्स के पास पहुंच जाती है, जो इस जानकारी फायदा उठाते हैं।

हाल ही में एक खबर सामने आयी है, जिसके अनुसार डेटा ब्रीच के माध्यम से लाखों स्मार्टफोन यूजर्स की लोकेशन की जानकारी हैकर्स के हाथ लग गयी है, जिसका कारण स्मार्टफोन में मौजूद डेटिंग ऐप्स, गेम्स और ई-मेल है। इतना ही नहीं, एक हैकर द्वारा तो सोशल मीडिया पर भी इससे सम्बंधित द्वारा कर दिया गया है, जिसमे उसने इन ऐप्स के माध्यम से यूजर्स को ट्रैक करके विज्ञापन दिखाने की बात कही है। आगे इसे लोकेशन डेटा लीक के बारे में विस्तार से जानते हैं, और किन ऐप्स के माध्यम से आपको ट्रैक किया जा रहा है, इसकी जानकारी भी आगे दी गयी है।

ये पढ़ें: हर महीने आएंगे खाते में 1000 रूपए, जानें मंईयां सम्मान योजना प्रक्रिया

लोकेशन डेटा लीक की जानकारी सामने आयी

हाल ही में रिसर्च फर्म PredictaLabOff के CEO द्वारा इससे सम्बंधित एक रिपोर्ट साझा की गयी, जिसमें उन्होंने बताया है, कि लोकेशन डेटा फर्म Gravy Analytics से हैकर्स ने लाखों यूजर्स के लोकेशन की जानकारी कलेक्ट कर ली है। इनमें Android और IOS दोनों यूजर्स शामिल हैं, और आश्चर्य की बात है, कि ज्यादातर IOS यूजर्स हैं।

404 मीडिया ने भी इससे सम्बंधित एक रिपोर्ट साझा की है, जिसके अनुसार इन हैकर्स ने दावा किया है, कि इन ऐप्स के माध्यम से वें यूजर्स की लोकेशन का डेटा कलेक्ट करते हैं, और फिर उसका उपयोग लोकेशन आधारित विज्ञापनों को दिखा कर मॉनिटाइज के लिए उपयोग करते हैं।

 4 जनवरी को हुए डेटा ब्रीच में इसकी जानकारी पता चली है, जिसके अनुसार इस प्रक्रिया को करने के लिए इन हैकर्स ने क्लाउड बेस्ड स्टोरेज डेटा का उपयोग किया था। प्रेडिक्टा लैब के CEO के ने भी इस सम्बन्ध में अपनी बात रखते हुए कहा, कि हैकर्स ने लाखों यूजर्स की लोकेशन से जुड़ा 1.4GB डेटा इकट्ठा कर लिया था। इसमें अमेरिकी मिलिट्री बेस और व्हाइट हाउस के पास  पाई गयी लोकेशन की जानकारी भी शामिल थी।

इन ऐप्स को किया टारगेट

डेटा ब्रीच की 3,455 लिस्ट में Android यूजर्स का देता है, जो Tinder, Grindr, Candy Crush, MyFitnessPal, Subway Surfers, Tumblr और Microsoft 365 जैसे लोकप्रिय ऐप्स के माध्यम से लीक हुआ है। इस देता में यूजर्स की लोकेशन के साथ साथ उनकी एडवर्टिजमेंट आईडी भी शामिल है।

यदि आप इस तरह की चीजों से बचना चाहते हैं, तो तुरंत ही अपने फ़ोन से इस तरह के ऐप्स को अनइंस्टाल कर दें। इसके अतिरिक्त यदि आप IOS यूजर है, तो iOS 14.5 जैसे पुराने IOS का उपयोग न करें, और यदि Android यूजर हैं, तो अपने स्मार्टफोन को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट रखें।

ये पढ़ें: किसानों के लिए ITCMAARS ऐप: मौसम अपडेट से लेकर मंडी भाव तक, हर जानकारी मुफ्त में!

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products