Snapdragon 8 Elite लॉन्च, जानें अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स के बारे में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Snapdragon 8 Elite लॉन्च हो गया है।
  • चिपसेट को 3 nm process node पर बनाया गया है।
  • 45% तक तेज़ CPU, 40% GPU boost, 33% बेहतर ISP, और 45% तक तेज़ NPU मिलेगा।
  • अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स में realme GT7 Pro, iQOO 13, OnePlus 13, Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro, Samsung Galaxy S25 Ultra, HONOR Magic7, HONOR Magic7 Pro, OPPO Find X8 Ultra, vivo X200 Ultra, nubia Z70 Ultra, nubia Red Magic 10 Pro, ASUS ROG Phone 9, और अन्य फ़ोन्स शामिल हैं।

Qualcomm ने आज Snapdragon Summit 2024 में अपना नया चिपसेट Snapdragon 8 Elite लॉन्च कर दिया है, हालाँकि पहले उम्मीद थी, की ये Snapdragon 8 Gen 4 के नाम से पेश किया जायेगा, लेकिन बाद में कंपनी ने इसका नाम बदल दिया। ये Qualcomm का अभी तक का सबसे बेहतरीन चिपसेट होने वाला है, जिसनें Apple के लेटेस्ट चिप को भी पीछे छोड़ दिया है। इस चिपसेट के साथ अब जल्द ही नए फ़ोन भी लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें से कुछ तो इस महीने के आखिर गटक लॉन्च हो सकते हैं। आएगी हम अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: vivo S20 Weibo पर आया नजर, vivo V50 के नाम से भारत में हो सकता है लॉन्च

उसके पहले इस चिपसेट के बारे में बात कर लेते हैं। इस चिपसेट को Qualcomm Oryon CPU आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जिसमें से 2 प्राइम कोर 4.32 GHz की क्लॉक स्पीड पर रन होते हैं, और बाकि अन्य 3.53 GHz की क्लॉक स्पीड पर रन होते हैं। ये 24 MB कैश को सपोर्ट करता है। ये कंपनी का पहला चिपसेट है, जिसे 3 nm process node पर बनाया गया है, जिस वजह से ये CPU पॉवर कन्सप्शन को 44% तक कम करेगा और GPU पॉवर कन्सप्शन को 40% तक कम करेगा। GPU में 40% तक का परफॉरमेंस बूस्ट और ray tracing में 35% तक का इम्प्रूवमेंट देखने को मिल सकता है।

इसमें नए GMEM आर्किटेक्चर को शामिल किया गया है, जिससे Unreal Engine, NandTime, और Chaos Engine के लिए बेहतर सपोर्ट मिलता है। NPU भी 45% तक तेज़ हुआ है, जिससे AI परफॉरमेंस में भी काफी सुधार आया है। ये सिक्स कोर वेक्टर एक्सेलरेटर और 8 कोर स्केलर एक्सेलरेटर को सपोर्ट करता है, जिससे हैवी AI टास्क किये जा सकते हैं।

चिपसेट 33% बेहतर ISP के साथ आता है, और 5300 MHz dual-channel LPDDR5X RAM को सपोर्ट करता है, जो इसके पिछले वर्जन में उपयोग होने वाली 4800 MHz RAM से 10% तक ज्यादा तेज़ है। इसमें Snapdragon X80 modem और एडवांस्ड 5G कनेक्टिविटी मिलती है, इसके अतिरिक्त AI-enhanced” Wi-Fi 7 via Qualcomm FastConnect 7900, और ultra-wideband जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

अपकमिंग Snapdragon 8 Elite फ़ोन्स

1. realme GT 7 Pro

ये फ़ोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा, इसके अतिरिक्त इसमें 6.8 इंच का 1.5K रिसोल्यूशन वाला माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल (3x) का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

ये realme UI 6.0 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है, और 6,500 mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फ़ोन की कीमत लगभग 55,000 रूपए या 60,000 रूपए तक हो सकती है। इसे नवंबर के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है।

2. OnePlus 13

OnePlus भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फ़ोन में आपको इस नए चिपसेट के साथ 6.82 इंच का 2K माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। फ़ोन के बैक पैनल पर 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है, और ये 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन की कीमत 70000 रूपए से कम हो सकती है।

3. iQOO 13

iQOO भी इस चिपसेट के साथ अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन लॉन्च करने वाला है। इस फ़ोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल (2x) का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन की कीमत 55,000 रूपए से 60,000 रूपए के बीच हो सकती है। ये 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा।

4. Xiaomi 15 सीरीज

Xiaomi 15 Pro

Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाली ये पहली सीरीज हो सकता है। इस सीरीज को 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जायेगा, और इसमें  Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro ये दो मॉडल्स शामिल होंगे। बात करें Xiaomi 15 की तो इसमें 6.36 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,900 mAh की बैटरी दी जा सकती है। फ़ोन की कीमत लगभग 70,000 रूपए तक हो सकती है।

वहीँ Xiaomi 15 Pro में 6.7 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन 5,400 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 120W वायर्ड और 66W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन की कीमत चीन में  ¥5,299 या ¥5,499 हो सकती है, फ़िलहाल इसके भारत में लॉन्च होने की कोई जानकारी नहीं है।

5. Samsung Galaxy S25 सीरीज  

Samsung भी अगले साल की शुरुआत में अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन Samsung Galaxy S25 Ultra Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ पेश करने वाला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 5000 mAh की बैटरी को शामिल किया गया है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फ़ोन One UI 7 पर रन होगा, और भारत में इस फ़ोन की कीमत 1.25 लाख रूपए के आस पास हो सकती है।

6. HONOR Magic7 सीरीज 

honor magic7

HONOR भी अपनी Magic7 सीरीज में इस चिपसेट को शामिल किया है। सीरीज Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगी। इसमें 6.78 इंच का 1.5K क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। बैक पैनल पर 3x ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

फ़ोन 5,700 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। HONOR Magic7 की कीमत चीन में लगभग ¥4,400 तक हो सकती है। भारत में ये फ़ोन अगले साल तक लॉन्च हो सकता है।

7. ZTE nubia Z70 Ultra

ये फ़ोन भी इस लेटेस्ट चिपसेट द्वारा संचालित होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन में 35 mm वेरिएबल अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 1.5K रिसोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फ़ोन में अल्ट्रा थीं बेज़ेल्स देखने को मिल सकते हैं। फ़ोन को कंपनी इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है।

8. ZTE nubia Red Magic 10 Pro

ये भी एक शानदार गेमिंग फ़ोन होने वला है, जो Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा। फ़िलहाल इस फ़ोन से सम्ब्नधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन कंपनी इसे भी इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है।

9. ASUS ROG Phone 9 

ये एक तगड़ा गेमिंग फ़ोन है, जो Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होगा। फ़ोन में 24 GB की RAM और 1 TB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। ये  65 W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन के 19 नवंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

10. vivo X200 Ultra 

vivo ने भी हाल ही में अपने अगले फ्लैगशिप फ़ोन vivo X200 Ultra को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ टीज़ किया है। फ़िलहाल कंपनी ने इसके अतिरिक्त कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्द ही हमें इसके बारे में और जानकारी प्राप्त हो सकती है।

तो ये सभी स्मार्टफ़ोन्स  vivo X200 UltraXiaomi 15 UltraOPPO Find X8 UltraGalaxy Z Fold7Galaxy Z Flip7 हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने वाला है। यदि आप एक नया गेमिंग फ़ोन लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतज़ार करना चाहिए। इनके अतिरिक्त कुछ अन्य फोल्डेबल फ़ोन्स भी इस चिपसेट के साथ हमें अगले साल तक देखने को मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 13 स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियली रिवील हुए, इस तारीख को होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageThe Family Man 3: किसने ली सबसे ज़्यादा फीस? और सबसे बड़ा सरप्राइज़, कौन चुरा ले गया शो

अगर आप The Family Man यूनिवर्स के फैन हैं, तो The Family Man Season 3 आपके वीकेंड को एकदम मनोरंजन से भरपूर और हाई-ऑक्टेन बना सकता है। मनोज बाजपेयी दोबारा लौट आए हैं और ट्विस्ट से है कि इस बार वो एजेंट नहीं, बल्कि वॉन्टेड बनकर आये हैं। यही ट्विस्ट इस बार की कहानी का …

ImageSnapdragon 898 नहीं, बल्कि ये होगा नए Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट का नाम; 30 नवंबर को होगा लॉन्च

Qualcomm के इस साल के Tech Summit की जबसे घोषणा हुई है, तभी से कंपनी ने अगले फ्लैगशिप चिपसेट की भी कहानियाँ बनने लगी हैं। बताया जा रहा है कि इस बार ये कंपनी अपने फ्लैगशिप चिपसेट में कई बड़े बदलाव ला सकती है। लेकिन कंपनी ने आज नए चिपसेट को लेकर पहली बार एक …

ImageHonor हो सकता है Snapdragon 8 Elite वाला पहला फ़ोन, लॉन्च की तारीख हुई कन्फर्म

जल्द ही Snapdragon 8 Elite चिपसेट लॉन्च होने वाला है, और सभी को इस चिपसेट द्वारा संचालित होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन का इंतज़ार है। काफी समय से ये खबरें आ रही थी, कि Xiaomi Snapdragon 8 Elite द्वारा संचालित होने वाला पहला फ़ोन होगा, बाद में OnePlus की जानकारी भी सामने आयी थी, लेकिन हाल …

ImageNothing Phone 3a Lite के बारे में लॉन्च से पहले जानें सबकुछ: कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स

कुछ देशों में लॉन्च होने के बाद Nothing Phone 3a Lite अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने खुद इसके पुष्टि की है, जिससे फैन्स में उत्साह बढ़ गया है। यह फोन Nothing Phone 3 की लाइनअप में अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, लेकिन फीचर्स और डिज़ाइन के …

ImageOnePlus 15 लॉन्च: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी के साथ कंपनी का अब तक का सबसे ताकतवर फोन

OnePlus ने आखिरकार अपना नया फ्लैगशिप OnePlus 15 चीन में लॉन्च कर दिया है। और सच कहें तो, इस बार कंपनी ने डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले तीनों ही जगहों पर कमाल किया है। कई लोगों ने ध्यान दिया होगा कि OnePlus ने 14 को स्किप किया और इसका कारण भी जानना चाहते होंगे। दरअसल, चीन …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products