Qualcomm ने बाज़ार में उतारा Snapdragon 4 gen 2, जानें इसकी खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी Qualcomm ने पिछले साल Snapdragon 4 Gen 1 पेश किया था। अब इसके उत्तराधिकारी के रूप में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 लॉन्च किया है। इस नई चिपसेट में कई बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। ऐसे में SD4G2 की खूबियों से लैस कई स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाज़ार में उतारे जाएंगे।

ये भी पढ़ें : IB71 सिनेमाघरों के बाद अब 7 जुलाई को Disney+ Hotstar पर होगी स्ट्रीम

Snapdragon 4 Gen 2 से लैस स्मार्टफोन साल की दूसरी छमाही में आ सकते हैं। इस चिप के साथ Redmi और Vivo अपने फोन लॉन्च करने वाले पहले ब्रांड होंगे। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट के साथ बजट स्मार्टफोन को भी 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

ये होंगी खासियत

Samsung के 4nm प्रोसेसर से निर्मित Snapdragon 4 Gen 2, 2.0GHz पर काम करने वाले 2 परफॉर्मेंस कोर (Cortex-A78) और 2.0GHz पर काम करने वाले 6 एफिशिएंसी कोर (Cortex-A55)से सुसज्जित है। Snapdragon 4 Gen 2 अपनी पिछली चिपसेट की तुलना में 10 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन करने का वादा करती है।

SD4G2 चिप 3200MHz LPDDR5x रैम, UFS 3.1 स्टोरेज (2-लेन) और 120fps पर FHD+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगी। यह 108MP या 32MP (16MP+ 16MP डुअल-कैमरा सेटअप) या ज़ीरो शटर लैग तक के कैमरे को सपोर्ट करेगी। वीडियो शूट करते वक्त बाहर के शोर में कमी लाने के लिए चिप में मल्टी-कैमरा टेम्पोरल फ़िल्टरिंग (MCTF) की सुविधा मिलेगी। यह 60fps पर 1080p वीडियो, 120fps पर 720p स्लो मोशन को सपोर्ट करेगा। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) भी है।

ये भी पढ़ेंः OnePlus Nord 3 की कीमत भारत में लॉन्च से पहले लीक

यह चिप Quick Charge 4+, USB-C कनेक्टिविटी USB 3.2 Gen 1 स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4×4 MIMO, वाई-फाई 802.1ac, ऑडियो के लिए aptX, ब्लूटूथ 5.1 के साथ स्नैपड्रैगन X61 5G मॉडम है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च होंगे ये शानदार फ़ोन; मिलेगी और तेज़ परफॉरमेंस

Qualcomm का Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट लॉन्च हो चुका है, जो भविष्य में अपने फ्लैगशिप फोनों के लिए हर कंपनी की पहली पसंद होगी। इसके लॉन्च के बाद अब Android स्मार्टफोनों के लिए ये सबसे बेहतर और पावरफुल चिप है। Qualcomm ने साल के बीच में Snapdragon 8+ Gen 1 को लॉन्च किया है, …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.