POCO X7 Pro HyperOS 2.0 पर रन होने वाला भारत में पहला फोन होगा, देखें अन्य फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO जल्द ही भारत में अपना POCO X7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं। ये एक मिड रेंज फ़ोन होने वाला है, जिसमे कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इससे सम्बंधित जानकारी साझा की है, इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स लीक, Snapdragon 8 Elite के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

POCO X7 Pro HyperOS 2.0 पर रन होने वाला भारत में पहला फोन

हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है, कि इस फ़ोन में HyperOS 2.0 को शामिल किया गया है। Xiaomi ने MIUI 14 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में HyperOS पिछले साल पेश किया था, और अब कंपनी ने Xiaomi 15 सीरीज में HyperOS 2.0 को शामिल किया है, लेकिन इस सीरीज को भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, इसलिए POCO X7 Pro HyperOS 2.0 के साथ लॉन्च होने वाला भारत में पहला फोन होगा।

HyperOS 2.0 के साथ फ़ोन Android 15 पर रन होगा। इस फ़ोन को 9 जनवरी को भारत में पेश किया जायेगा, और आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

POCO X7 Pro फीचर्स

Android वर्जन के अतिरिक्त कंपनी द्वारा इसके अन्य फीचर्स की भी पुष्टि की गयी है। कंपनी के अनुसार ये फ़ोन MediaTek Dimensity 8400 Ultra SoC द्वारा संचालित होगा, और इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज को शामिल किया गया है। 1.7 मिलियन AnTuTu स्कोर के साथ ये अपने सगमेंट का सबसे तेज़ फ़ोन होने वाला है। फ़ोन में 6550mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त 5000mm² stainless steel VC cooling, ultra-thin 3D IceLoop system, AI temperature control और wildboost optimization 3.0 जैसे फीचर्स को शामिल किया जा सकता है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन 6.67 इंच के 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

ये पढ़ें: realme 14 Pro+ 5G कैमरा फीचर्स रिवील, मिलेगी DSLR लेवल की फोटोग्राफी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products