Poco X5 इस तारीख को भारत में होगा लॉन्च, कीमतें सामने आयीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO ने अभी पिछले महीने ही भारत में POCO X5 Pro को लॉन्च किया है। अब कई अफवाहों के बाद, कंपनी ने आज इस सीरीज़ के बेस वर्ज़न POCO X5 5G के भारत में लॉन्च होने की भी पुष्टि कर दी है। ये एक किफ़ायती स्मार्टफोन होगा, जिसे Qualcomm के Snapdragon 695 चिपसेट के साथ भारत में रिलीज़ किया जायेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 14 मार्च, 2023 को लॉन्च करेगी। लॉन्च की तारीख़ के साथ ही इस स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर भी जानकारी सामने आयी है।

ये पढ़ें: OnePlus Ace 2V लॉन्च हुआ, Nord 3 के नाम से भारत में देगा दस्तक

Poco X5 5G की कीमत क्या होगी ?

Poco X5, Poco X5 Pro का ही निचला या सस्ता वर्ज़न कहा जा सकता है। इस समय भारत में ये Pro मॉडल 22,999 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है, तो ज़ाहिर है कि POCO X5 5G की कीमत इससे कम ही होगी। कंपनी ने ऑफिशियल टीज़र में इसकी कीमत भी टीज़ की है और ये 20,000 रूपए से कम में लॉन्च किया जायेगा।

Poco X5 स्पेसिफिकेशन

Poco X5 बाहरी देशों में लॉन्च हो चुका है। इस Snapdragon 695 चिपसेट पर चलने वाले स्मार्टफोन में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगी। सुरक्षा के लिए यहां कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 भी है।

इस स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ आप मेमोरी को बढ़ा भी सकते हैं। इसमें आपको Android 13 के साथ MIUI स्किन मिलेगी। कैमरा भी बात करें तो, यहां 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और सेल्फी के लिए पंच-होल में 13MP का कैमरा है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy A54 और A34 की भारतीय कीमतें और लॉन्च डेट लीक

इस किफ़ायती स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। ये चार्जर बॉक्स में ही दिया गया है।

ये सारे स्पेसिफिकेशन POCO X5 के ग्लोबल वैरिएंट के हैं। आसार तो यही हैं कि कंपनी इन्हीं स्पेसिफिकेशनों के साथ फ़ोन को भारत में पेश करेगी। लेकिन कुछ बदलाव अगर हुए तो, उनकी जानकारी 14 मार्च को सामने आएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageiQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

iQOO Neo 7 और POCO X5 Pro दोनों ही भारत में लॉन्च होने वाले और दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं। इनमें कंपनी ने iQOO Neo 7 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है, लेकिन वहीँ Poco X5 Pro की लॉन्च की तारीख आना बाकी है। दोनों स्मार्टफोन फरवरी 2023 में भारत में दस्तक देंगे। लेकिन …

ImageGeekbench पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

POCO जल्द ही अपनी POCO X5 सीरीज़ को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि POCO X5 सीरीज़ को भारत में पेश किया जाएगा, जिसमें POCO X5 और POCO X5 Pro दो फोन शामिल होंगे। अभी हाल ही में POCO X5 को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया। जहाँ …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products