OnePlus Ace 2V लॉन्च हुआ, Nord 3 के नाम से भारत में देगा दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की घोषणा पिछले महीने MWC के दौरान ही हो गयी थी और आज चीन में ये स्मार्टफोन Dimensity 9000 चिपसेट, 80W फ़ास्ट चार्जिंग और OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने अपनी नयी Ace सीरीज़ को पेश किया है और इसमें ये पहला फ़ोन काफी पावरफुल स्पेसिफिकेशनों के साथ आया है। आइये इसकी कीमतें और अन्य फीचरों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: इन पांच कारणों से एक बार ज़रूर देखें OnePlus 11R 5G

OnePlus Ace 2V कीमतें और उपलब्धता

OnePlus Ace 2V

OnePlus Ace 2V में तीन स्टोरेज वैरिएंट सामने आये हैं –

  • 12GB + 256GB – RMB 2299 (लगभग 27,120 रूपए)
  • 16GB + 256GB – RMB 2499 (लगभग 29,500 रूपए)
  • 16GB + 512GB – RMB 2799 (लगभग 33,020 रूपए)

आसार हैं कि चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 2V कुछ समय बाद OnePlus Nord 3 के नाम से विश्व के अन्य बाज़ारों में दस्तक देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फ़ोन भारत में जून में लॉन्च हो सकता है।

ये पढ़ें: 21 मार्च को भारत में लॉन्च हो सकता है iQOO Z7 स्मार्टफोन, एक विज्ञापन द्वारा हुआ खुलासा

OnePlus Ace 2V स्पेसिफिकेशन

OnePlus Ace 2Vमें 6.74 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट (40Hz-120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट), HDR10+ सपोर्ट और 1450 निट्स की ब्राइटनेस जैसे फ़ीचर हैं। स्क्रीन में ऊपर बीच में 16MP का ही सेल्फी सेंसर है। वहीँ फ़ोन पलटने पर आपको दो बड़े कटआउट में तीन रियर कैमरे नज़र आएंगे, जिनमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर दिए गए हैं।

ये फ़ोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट पर संचालित है, जो कि फ्लैगशिप लेवल का परफॉरमेंस देने में सक्षम है। साथ ही इसमें Mali G710 GPU, 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी। सॉफ्टवेयर में आपको Android 13 आधारित ColorOS 13 मिलता है।

OnePlus Ace 2V

Ace 2V में 5000mAh की बैटरी, 80W सुपर फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ दी गयी है और इसमें USB 2.0 टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। इसमें OnePlus का पॉपुलर अलर्ट स्लाइडर भी मौजूद है। इसके अलावा अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर भी हैं, जिनमेनि IR ब्लास्टर, 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6 802.11, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, GLONASS, ड्यूल सिम स्लॉट, इत्यादि भी शामिल हैं। फ़ोन को काले और हरे रंगों में लॉन्च किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageOnePlus Nord CE 3 Lite 5G कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर नज़र आया

OnePlus भारत में जल्दी ही Nord सीरीज़ में एक नया किफ़ायती फ़ोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। इस बात की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट द्वारा शेयर की है। साथ ही उन्होंने बताया …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products