Oppo Reno 3 Pro से जुडी जानकारी आई सामने होगा स्नैपड्रैगन 765G और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo काफी दिनों से अपनी Reno 3 सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही Reno 3 और Reno 3 Pro 5G को लांच करने वाली है। इसी में सामने आई जानकरी के अनुसार Oppo Reno 3 के बाद आज Reno 3 Pro से जुड़े कुछ फीचर भी सामने आ गये है।

यह भी पढ़िए: Vivo V17 स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट, क्वैड कैमरा सेटअप तथा 4500mAh की बैटरी के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 3 Pro से जुडी जानकारी

ओप्पो द्वारा पेश किये गये टीज़र में यह साफ़ हो गया है की फोन में क्वैड रियर कैमरा सेटअप के साथ ग्रेडिएंट फिनिश वाली ग्लास बैक दी जा सकती है। Reno 3 Pro में आपको पंच होल स्क्रीन के साथ ग्लास बॉडी भी दी गयी है।

अगर Weibo पर सामने आई एक पोस्ट को सच माने तो Reno 3 Pro में आपको 6.5-इंच की कर्व FHD+ OLED डिस्प्ले लेटेस्ट ट्रेंडी पंच होल के साथ दी जाएगी। इसके साथ इस फोन की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करती है।

फोन में आपको हाल ही में लांच की गयी स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट भी देखने को मिल सकती है। साथ में डिवाइस को 12GB रैम का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

अगर ध्यान दे तो यह Redmi K30 के बाद मार्किट में SD765G चिपसेट वाली दूसरी डिवाइस साबित हो सकती है। ओप्पो के वाईस प्रेसिडेंट ने पहले ही साफ़ कर दिया था की इस अपकमिंग स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.7mm होगी जो इसको सबसे पतला 5G स्मार्टफोन बनाती है।

कैमरा की बात करे तो Reno 3 Pro में पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8MP टेलीफ़ोटो लेंस, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर या मैक्रो सेंसर कॉम्बिनेशन का क्वैड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।  फ़ोन में आपको ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

अभी के लिए सामने के फ्रंट कैमरा सेटअप से जुडी कोई जानकरी आई है। इसके अलावा फोन में 30W फ़ास्ट चार्ज का सपोर्ट तो दिया जा ही सकता है।

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageOPPO Reno 3 5G, Reno 3 Pro 5G होंगे 26 दिसम्बर को Color OS 7 और क्वैड कैमरा सेटअप के साथ लांच

Oppo काफी दिनों से अपनी Reno 3 सीरीज को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। जिसके अनुसार कंपनी जल्द ही Reno 3 और Reno 3 Pro 5G को लांच करने वाली है। इसके साथ ही आज कंपनी ने इसकी लांच डेट को भी सार्वजानिक कर दिया है। यह डिवाइस Reno3 और Reno 3 Pro …

ImageOppo Reno 4 होगा 4 जून को 5G कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 765 के साथ लांच

पिछले कुछ दिनों पहले Oppo Reno 4 मार्किट में चर्चा का विषय बन गया था जिसके साथ फोन की इमेज भी सामने आई थी। इसी के बाद फोन के जल्द लांच किये जाने की भी अफवाहे थी। इसी के चलते कंपनी ने आह अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर फोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

Discuss

Be the first to leave a comment.