OPPO Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन्स के लिहाज से आने वाला जुलाई का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में Motorola, Nothing, iQOO के बाद OPPO भी अपने प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है। OPPO के Reno 10 सीरीज़ के तीनों फोन Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ हाल ही में ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किए गए। कंपनी अपने फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध कराएगी। हालांकि, अभी तक लॉन्च की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें : Netflix खत्म कर सकता बेसिक प्लान, कर दी है शुरुआत

ऐसा पहली बार हो रहा कि OPPO सीरीज़ का कोई Pro+ वैरिएंट भारत आ रहा है। कंपनी Reno 9 सीरीज़ को छोड़कर सीधे पिछले साल आए Reno 8 सीरीज़ के उत्तराधिकारी के रूप में Reno 10 सीरीज़ लाने वाली है। Flipkart ने अपने ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर Reno 10 सीरीज़ की उपलब्धता की पुष्टि करते हुए एक माइक्रोसाइट भी लगाई है।

15 जुलाई तक OPPO एक प्रतियोगिता भी चला रहा है, जिसमें OPPO Reno 10 Pro+ और Enco TWS ईयरबड्स जीतने का मौका दे रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जुलाई के बाद ही इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने OPPO Reno 10 सीरीज़ को लेकर एक समर्पित माइक्रोसाइट लगाई है। इससे पता चलता है कि तीनों डिवाइस 3D कर्व्ड स्क्रीन और सेंटर पंच होल डिस्प्ले के साथ आएंगी। फोन का डिज़ाइन स्लिम है और इनके बैक पैनल पर पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 3x ऑप्टिकल जूम और पोट्रेट के साथ 120x हाइब्रिड जूम की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें : Amazon India पर मौजूद 5G सपोर्ट वाले सबसे किफायती 5 स्मार्टफोन, यहां देखें

Reno 10 Pro+ 5G की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 64MP का OIS-enabled पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस और 50MP Sony IMX890 सेंसर दिया जाएगा। OPPO Reno 10 Pro में भी कंपनी यही कैमरा देने वाली है, लेकिन इसमें पेरिस्कोप लेंस की जगह 32MP का टेलिफोटो यूनिट मिलेगा। बेस वैरिएंट में 32MP का टेलिफोटो पोट्रेट कैमरा और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। Reno 10 Pro+ में Qualcomm के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ में कंपनी 5G के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज देने वाली है। ये दोनों डिवाइस ग्लॉसी पर्पप और सिल्वर ग्रे रंग के विकल्प में आएंगी। वहीं, Reno 10 में 5G के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जाएगी। यह आइस ब्लू और सिल्वर ग्रे रंग के विकल्प में पेश किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

2026 में भारत में उपलब्ध ये 10 सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके रोज़ के सफर को आसान कर सकते हैं। इनके साथ प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल का खर्च भी बचेगा।

ImageOnePlus Nord 2T की परेशानी बढ़ाएगा भारत में लॉन्च हुआ Oppo Reno 8, जानें कीमतें और स्पेक्स

Oppo Reno 8 सीरीज़ से अब भारत में पर्दा उठ चुका है। इस सीरीज़ में Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro, दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। Reno 8 MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट के साथ आने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले भारत में इसी बजट में OnePlus Nord 2T भी इसी चिपसेट के …

ImageOppo Reno 6 सीरीज़ 14 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी: सामने आए ये अहम फ़ीचर

Oppo की Reno 6 सीरीज़ भारत में बहुत जल्द लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज़ का ऑनलाइन लॉन्च इवेंट 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ कंपनी अपने EncoX truly wireless Bluetooth earbuds के नए कलर वैरिएंट को भी भारत में लाना चाहती है। इस सीरीज़ …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products