Oppo Reno 6 सीरीज़ 14 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी: सामने आए ये अहम फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo की Reno 6 सीरीज़ भारत में बहुत जल्द लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज़ का ऑनलाइन लॉन्च इवेंट 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ कंपनी अपने EncoX truly wireless Bluetooth earbuds के नए कलर वैरिएंट को भी भारत में लाना चाहती है।

इस सीरीज़ के स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएंगे। Oppo Reno 6 5G को कंपनी MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। मीडियाटेक का ये चिपसेट 6nm प्रोसेस तकनीक पर बना है। ये एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसमें दो Arm Cortex A78 कोर जिनकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है, और छः Arm Cortex-A55 कोर जो 2.0 GHz की स्पीड पर क्लॉक्ड हैं, का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही ये नया चिपसेट Wi-Fi 6, फुल एचडी+ 120Hz की डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल तक के कैमरा और ड्यूल सिम 5G सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें आपको यूएफएस 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 रैम का भी सपोर्ट मिलेगा।

कंपनी के अनुसार, “Reno 6 5G भारत का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 900 6nm प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने जा रहा है। गेमिंग के लिए हो या कैमरा परफॉरमेंस, वीडियो देखना हो या रिकॉर्डिंग ये फ़ोन आपको एक अच्छा अनुभव देगा जिसमें कोई लैग नहीं होगा और परफॉरमेंस भी तेज़ रहेगी।

वहीँ दूसरी तरफ Oppo Reno 6 Pro 5G मीडियाटेक के फ्लैगशिप चिपसेट MediaTek Dimensity 1200 5G के साथ आपको बेहतरीन परफॉरमेंस देगा।

इसके अलावा Oppo के इन दोनों स्मार्टफोनों में 65W SuperVOOC 2.0 फ़ास्ट चार्जिंग है और कंपनी का कहना है की ये अब एक बेहतर लो वोल्टेज फ़्लैश चार्जिंग तकनीक है।

Oppo Reno 6 Pro 5G और Reno 6 5G के कैमरों में कुछ नए फीचर भी आये हैं – first Bokeh Flare Portrait Video, Bokeh Flare Effect जिसके साथ कंपनी ने इस फ़ोन में वीडियो रिकॉर्डिंग को और बेहतर करने की एक कोशिश की है।

विस्तृत जानकारी के लिए हमें और आपको केवल दो दिन का इंतज़ार करना है। 14 जुलाई को ये दोनों स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किये जायेंगे जिसके साथ इनकी सम्पूर्ण जानकारी हम आप तक पहुंचाएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSnapdragon 7 Gen 1 के जल्दी ही लॉन्च होंगे ये पावरफुल फ़ोन

अभी बस छः महीने ही गुज़रे हैं, जब Qualcomm ने Snapdragon 8 Gen 1 को लॉन्च किया था और अब कंपनी इसका अपग्रेडेड वर्ज़न Snapdragon 8+ Gen 1 लेकर आयी है। लेकिन इसके साथ कंपनी ने एक नए और पावरफुल मिड-रेंज चिपसेट से भी पर्दा उठाया है और इसे नाम दिया गया है Snapdragon 7 …

Imageजुलाई 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

जून 2022 के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने नहीं हुए, लेकिन जुलाई 2022 में कई ऐसे स्मार्टफोन आने वाले हैं, जिनकी चर्चा काफी समय से चल रही है। और लोगों को भी इन स्मार्टफोनों का इंतज़ार है। जहां जून में Poco F4 5G, Galaxy F13, Oppo K10 जैसे स्मार्टफोन आये। …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products