Oppo K10 5G भारत में Dimensity 810 चिपसेट के साथ लॉन्च; जानें फ़ीचर और कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने अपने किफ़ायती स्मार्टफोन Oppo K10 4G का 5G वर्ज़न भारत में लॉन्च कर दिया है। Oppo K10 5G एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसे ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 810 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। लेकिन 17,499 रूपए के इस फ़ोन में केवल आपको HD+ डिस्प्ले से ही काम चलाना पड़ेगा। लेकिन इसका लुक देखने में काफी स्टाइलिश है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo K10 5G कीमतें और उपलब्धता

Oppo K10 5G को केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे आप दो काले (Midnight Black) और नीले (Ocean Blue) रंगों में 15 जून 2022 से Flipkart पर खरीद सकते हैं।

  • 8GB + 128GB स्टोरेज – 17,499 रूपए।

SBI, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, कोटक, और Axis बैंक के कार्डों के साथ इस फ़ोन को खरीदने पर 1,500 रूपए का डिस्काउंट मिलेगा।

ये पढ़ें: अब iPhones में भी मिलेंगे USB Type-C चार्जिंग पोर्ट 

Oppo K10 5G स्पेसिफिकेशन

Oppo K10 5G में 6.56-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। ये फ़ोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर पर काम करता है और साथ में Mail-G57 GPU, 8GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है। इसमें आपको Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 सॉफ्टवेयर मिलेगा।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर सेंसर मौजूद हैं। इनमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, और 2MP डेप्थ सेंसर है। सामने की तरफ केवल 8MP का फ्रंट कैमरा है, जो वॉटरड्रॉप नौच में मौजूद है। इसमें आपको साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फ़ीचर भी नज़र आएंगे।

ये पढ़ें: Moto G82 Snapdragon 695 के साथ लॉन्च हुआ; लेकिन क्या कीमत सही है ?

Oppo K10 5G में 5000mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है। अन्य फीचरों में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, GPS, Glonass, Beidou, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageOnePlus कम दामों पर जल्दी ही भारत में लाएगा OnePlus Nord 2T; लॉन्च टाइमलाइन और कीमतें लीक

OnePlus Nord 2 सीरीज़ में दूसरा फ़ोन OnePlus Nord 2T पिछले महीने ही विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ है। अब इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की बारी है। हालांकि विश्व स्तर के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। …

Image20,000 रूपए में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

5G स्मार्टफोनों का दौर पिछले साल से शुरू हुआ, लेकिन भारत में 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी हाल ही में ख़त्म हुई है और अब इस साल से वाकई आपको 5G स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क मिलने लगेगा, जिसकी स्पीड 4G के मुकाबले तेज़ होगी। इस साल जब 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा, तो ज़ाहिर है कि लोग …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Discuss

Be the first to leave a comment.