Oppo Find X9 Series लॉन्च: 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ आया Oppo का अब तक का सबसे दमदार फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आखिरकार अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज़ में Oppo Find X9 और Find X9 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ डिज़ाइन या डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि AI imaging tools, Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग और Dimensity 9500 चिपसेट जैसे फीचरों के साथ Find X9 सीरीज़ को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। भारत में इसका लॉन्च नवंबर के मध्य तक तय माना जा रहा है। आइये इनके फीचर व कीमतों के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Xiaomi का बड़ा सरप्राइज़ – Redmi Note 15 अब तय समय से पहले लॉन्च होगा, तारीख जानकर खुश हो जाएंगे

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Oppo Find X9 में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Find X9 Pro में बड़ा 6.78-इंच LTPO डिस्प्ले मिलता है। दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR Vivid, Dolby Vision, और HDR10+ सपोर्ट मौजूद है। ब्राइटनेस की बात करें तो ये 3,600 nits तक पहुंच सकती है, यानि धूप में भी स्क्रीन बेहद क्लियर दिखेगी। दोनों फोनों में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

Oppo Find X9 सीरीज़

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Find X9 सीरीज़ में MediaTek का नया Dimensity 9500 SoC दिया गया है, जो इसे टॉप-टियर परफॉर्मेंस देता है। Oppo ने इस बार सॉफ्टवेयर लेवल पर भी कमाल किया है। ये फोन नए ColorOS 16 के साथ आया है जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने 5 साल के मेजर OS अपडेट्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

साथ ही इन दोनों में आपको 16GB तक की रैम और 1TB स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है। यानि मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग यूज़र्स के लिए ये एक परफेक्ट कॉम्बो है।

ये पढ़ें: iQOO 15 इंडिया लॉन्च डेट लीक, ऐसे फीचर जो बना देंगे इसे गेमिंग का बादशाह

कैमरा

Find X9 Pro में सबसे बेस्ट कैमरा देने की Oppo की पूरी कोशिश दिख रही है। फोन में 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर है, जिसे Hasselblad ने ट्यून किया है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस है जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम और Active Optical Alignment जैसी एडवांस तकनीक सपोर्ट करता है।

Find X9 में भी तीन 50MP कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी, पेरिस्कोप और अल्ट्रा वाइड सेंसर शामिल हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग में दोनों फोन 4K 60fps Dolby Vision और 4K 120fps तक शूट करने में सक्षम हैं। सेल्फी के लिए Find X9 Pro में 50MP और Find X9 में 32MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में ये फोन दौड़ में पीछे नहीं हैं। Find X9 Pro में 7500mAh और Find X9 में 7025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट करती है।

बाहरी सुरक्षा के लिए ये दोनों फोन IP66/IP68/IP69 रेटिंग्स के साथ आते हैं, यानि पानी और धूल से पूरी सुरक्षा भी मिलती है।

कीमत और उपलब्धता

चीन में Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत CNY 4,399 (लगभग ₹54,300) रखी गई है, जबकि Find X9 Pro की कीमत CNY 5,299 (लगभग ₹65,400) से शुरू होती है।
टॉप मॉडल की कीमत ₹82,000 तक जाती है। भारतीय बाज़ार में इसकी कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं, लेकिन लॉन्च नवंबर के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products