Oppo ने कुछ समय पहले ही अपनी Oppo Find X8 सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी ने स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल को पेश किया था। अब कंपनी जल्द ही इस सीरीज में एक नए मॉडल Oppo Find X8 Mini को शामिल करने वाली है। हाल ही में इस वैरिएंट से संबंधित कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब एक चीनी टिपस्टर द्वारा Oppo Find X8 Mini स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 सीरीज में मिलेगा Gemini AI का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री
Oppo Find X8 Mini स्पेसिफिकेशन लीक
इसकी जानकारी चीनी टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा Weibo पोस्ट के माध्यम से साझा की गई है। जानकारी के अनुसार इस फोन में 6.31 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को मेटल फ्रेम और पैक पैनल पर ग्लास डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है, इस कॉम्पैक्ट साइज के साथ ये Vivo X200 Mini को टक्कर दे सकता है।
फोन Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, जिससे इसमें काफी शानदार परफारमेंस देखने को मिलने वाली है। कंपनी ने खास इसके कैमरा सेटअप पर ध्यान दिया है। टिपस्टर के अनुसार इस फोन के प्राइमरी कैमरा में Sony IMX9 सीरीज सेंसर को शामिल किया जा सकता है, और इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा देखने मोल सकता है।
इन सब के अतिरिक्त, इस फोन में 5,600mAh की बैटरी के उपयोग किया जा सकता है, और ये वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को Find X8 Ultra के साथ ही इस साल के शुरुआती 6 महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इससे संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आई है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में और भी खबरें सामने आ सकती हैं।
ये पढ़ें: Air India बनी इन-फ्लाइट WiFi सुविधा वाली पहली Air Line कंपनी, ऐसे कर पाएंगे WiFi का उपयोग
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































