Air India बनी इन-फ्लाइट WiFi सुविधा वाली पहली Air Line कंपनी, ऐसे कर पाएंगे WiFi का उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एयरप्लेन में सफर करते समय फोन को फ्लाइट मोड पर डालने पर हम इंटरनेट का उपयोग ही नहीं कर पाते हैं, लेकिन इतने सालों बाद अब पहली बार हम फ्लाइट में सफर करते समय इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे, क्योंकि हाल ही में Air India ने इस अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए इन-फ्लाइट WiFi सुविधा को शुरू किया है, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO X7 Pro HyperOS 2.0 पर रन होने वाला भारत में पहला फोन होगा, देखें अन्य फीचर्स

Air India बनी इन-फ्लाइट WiFi सुविधा वाली पहली Air Line कंपनी 

Air India ने इन फ्लाइट सुविधा को शुरू किया है, जो कई डिवाइस कनेक्शन की अनुमति देती है। ये सुविधा सैटेलाइट कनेक्टिविटी और सरकारी नियमों का पालन करती है। इस सुविधा के अंतर्गत Airbus A350, Boeing 787-9, और कुछ चुनिंदा A321 neo जैसी फ्लाइट्स आती है।

कंपनी के अनुसार फिलहाल इस सुविधा को कॉम्प्लीमेंट्री रूप में पेश किया जाएगा, और पैसेंजर्स को इसके लिए अलग से। कोई अतिरिक्त शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके माध्यम से पैसेंजर्स यात्रा के दौरान ब्राउजिंग, सोशल मीडिया का उपयोग, या दोस्तों और रिश्तेदारों से चैटिंग कर पाएंगे।

Air India के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर ने भी एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इससे संबंधित जानकारी देते हुए लिखा कि “Connectivity is now an integral part of modern travel. For some, it is about the convenience and comfort of real-time sharing, while for others, it is about greater productivity and efficiency”

Air India WiFi सुविधा का उपयोग कैसे करें?

  • इसका उपयोग करने के लिए फ्लाइट में बैठने के बाद आपको अपने फोन में WiFi ऑप्शन को ऑन करना होगा।
  • अब नोटिफिकेशन के माध्यम से “Air India WiFi” नेटवर्क ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
  • आप एक पेज पर रिडायरेक्ट होंगे, यहां आपको अपना नाम और PNR जैसी जानकारी भरना होगी।
  • इतना करने पर आप wifi से कनेक्ट हो जाएंगे और यात्रा के दौरान इंटरनेट सुविधा का आनंद ले पाएंगे।

ये पढ़ें: Vivo X200 Ultra डिज़ाइन और फीचर्स लीक, Snapdragon 8 Elite के साथ मिलेगी तगड़ी परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products