OPPO Find X8 Mini जल्द हो रहा Vivo X200 Pro Mini की टक्कर में लॉन्च, फीचर्स लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO ने अभी कुछ समय पहले ही कुछ बेहतरीन फीचर्स के साथ OPPO Find X8 को लॉन्च किया था, जो Vivo X200 को टक्कर दे रहा था, लेकिन अब कंपनी जल्द ही Vivo X200 Pro Mini की टक्कर में अपना नया कॉम्पैक्ट डिजाइन फोन OPPO Find X8 Mini लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस वेबसाइट पर मिल रहा भारत रत्न सम्मान, जानें पूरा माजरा

OPPO Find X8 Mini फीचर्स की लीक हुई जानकारी

हाल ही में चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने अपने Weibo पोस्ट में इससे संबंधित जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार कंपनी इस सीरीज के कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले फोन पर काम कर रही है, जिसमें 6.3 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये फोन Vivo के X200 Pro Mini की तुलना में पतले बिजल्स के साथ पेश किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें हमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, और 3.5x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा थीन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

फोन में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ साथ एक अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है। फोन वायर्ड और वायरलेस दोनों चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

अन्य लिक्स के अनुसार फोन में IP68 + IP69 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है, फोन 5700mAh से कम बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये Android 15 पर रन हो सकता है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

कीमत और लॉन्च टाइम लाइन

फिलहाल इसकी कीमत से संबंधित जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में जो लीक्स सामने आए हैं, उनके अनुसार कंपनी अपने इस कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन को मार्च 2025 में लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products