इस वेबसाइट पर मिल रहा भारत रत्न सम्मान, जानें पूरा माजरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक समय था, जब भारत रत्न मिलना काफी मुश्किल हुआ करता था, और ये सम्मान हर किसी को नहीं मिलता था, लेकिन आज कल हर कोई भारत रत्न को खुद खरीद सकता है। सुनने में अजीब लग रहा है न.. दरअसल, ऐसा ही एक वाक्या सामने आया है, जिसमें भारत सरकार द्वारा प्रमाणित होने का दावा करने वाली एक वेबसाइट सभी को भारत रत्न और और ऐसे ही अन्य सम्मान दे रही है, आगे इस भारत रत्न स्कैम के बारे के विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: फोन चार्जिंग के दौरान ये गलतियां करते हैं, तो हो जाएं सावधान, भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है

भारत रत्न स्कैम के पीछे की कहानी

हाल ही में भारतीय सरकार ने प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के माध्यम से एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है, कि एक फर्जी वेबसाइट द्वारा लोगों के साथ स्कैम किया जा रहा है। ये वेबसाइट लोगों को भारत रत्न, पद्म विभूषण सम्मान, और पद्म भूषण सम्मान और ऐसे ही अन्य सम्मान देने की बात कह रही है, और इसके लिए लोगों से नामांकन के नाम पर पैसे भी लिए जा रहे हैं।

PIB Fact Check ने इस वेबसाइट की लिंक “https://brs.inc” साझा करते हुए बताया है, कि ये भारत सरकार का इस वेबसाइट से कोई लेना देना नहीं है, और इस तरह के किसी भी सम्मान के लिए सरकार द्वारा किसी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं लिया जाता है।

सरकार ने जनता से अपील की है, कि इस तरह की वेबसाइट पर भरोसा न करें, और ऑनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचें। जब भी इस तरह की कोई योजना या अन्य चीजें सामने आती है, तो सरकारी दफ्तरों या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त करें।

हैरानी की बात ये है, कि वेबसाइट अभी तक बंद नहीं हुई है, और इन्होंने वेबसाइट के ऊपर ही ये मेंशन कर रखा है, कि वेबसाइट सरकार द्वारा प्रमाणित है। हालांकि, सरकार जल्द ही इस वेबसाइट पर एक्शन ले सकती है, और इसे बंद करवाया जा सकता है, वेबसाइट के पीछे कौन है, ये तो उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Imageजुलाई 2026 में इन 5 फोनों पर मिल रहा सबसे आकर्षक डिस्काउंट, जानें आपके लिए कौन सा सही है?

इस हफ्ते बाज़ार में कई फोन अपनी लॉन्च कीमत से अच्छी-खासी नीचे आ गए हैं, फिर चाहे वह Samsung का Galaxy S25 FE हो, Galaxy S25 Ultra हो या OnePlus 13। लेकिन हर डील सबके लिए फायदे की नहीं होती, यह इस पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप फोन से …

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products