Samsung Galaxy Flip 6 और Moto Razr को धूल चटाने के इरादे से OPPO Find N5 जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO काफी समय से अपने आगामी फोल्डेबल फोन OPPO Find N5 पर काम कर रहा है, और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से टीज भी किया जा रहा है, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी साझा कर दी है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: OpenAI लॉन्च करने वाला है एडवांस्ड AI डिवाइस, सभी स्मार्टफोन्स की हो जाएगी छुट्टी

OPPO Find N5 लॉन्च टाइमलाइन

OPPO ने आधिकारिक तौर पर एक Weibo पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार कंपनी इस फोन को अगले दो सप्ताह में लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी द्वारा भारत में इसके लॉन्च होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऐसा होता है, तो जल्द ही इससे संबंधित जानकारी सामने आने की उम्मीद की जा सकती है।

इस पोस्ट के बाद ये उम्मीद की जकड़ी है, कि कंपनी इस फोन को 19 से 21 फरवरी के बीच लॉन्च कर सकती है। ये कंपनी का अभी तक का सबसे स्लिम फोल्डेबल फोन होने वाला है, जिसका साइज फोल्ड होने पर 9.2mm और ओपन होने पर एक साइड 4mm होगा। ये अभी तक का दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन हो सकता है।

OPPO Find N5 फीचर्स

लीक्स के अनुसार इस फोन में 8 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 7-कोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट को शामिल किया जा सकता है, और ये ColorOS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन में 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3X) पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन 5,700mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, और 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

फोन में IPX6, IPX8, और IPX9 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है, इसके अतिरिक्त एक साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। इसमें एक नए वाइट एडिशन को भी शामिल किया जा सकता है।

ये पढ़ें: ऐसे पता करें चार्जर असली है या नकली, नहीं तो फोन खराब होने और फूटने का खतरा बना रहेगा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products