OpenAI लॉन्च करने वाला है एडवांस्ड AI डिवाइस, सभी स्मार्टफोन्स की हो जाएगी छुट्टी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बाजार में कई लेटेस्ट फोन आ रहे हैं, जिनमें शानदार AI फीचर्स को शामिल किया जा रहा है, हालांकि अभी AI का ही ट्रेंड है, ऐसे में AI के लिए प्रचलित ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI कैसे पीछे रह सकती है, हाल ही में नई खबरें सामने आई है, कि ये कंपनी एक नया AI डिवाइस बना रही है, जो इतना एडवांस्ड होने वाला है, कि सभी फोन की छुट्टी कर देगा, कुछ लोग इसे OpenAI स्मार्टफोन कह कर भी संबोधित कर रहे हैं, आगे OpenAI एडवांस्ड AI डिवाइस बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ऐसे पता करें चार्जर असली है या नकली, नहीं तो फोन खराब होने और फूटने का खतरा बना रहेगा

OpenAI एडवांस्ड AI डिवाइस की जानकारी

पिछले साल ही इस नए एडवांस्ड AI डिवाइस को लेकर OpenAI के CEO Sam Altman द्वारा कुछ संकेत दिए गए थे, जिनके अनुसार कंपनी एक यूनिक और AI आधारित एडवांस्ड डिवाइस तैयार करने में लगी हुई है।

इसके लिए उन्होंने Apple के पूर्व चीफ डिजाइन ऑफिसर Jony Ive से मुलाकात भी की थी और दोनों के बीच पार्टनरशिप भी हो चुकी है, और अब OpenAI और Jony Ive दोनों मिल कर इस नए डिवाइस पर काम कर रह हैं।

कैसा होगा ChatGPT AI डिवाइस

फिलहाल इसके नाम से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए ये कह पाना मुश्किल है, कि इसे ChatGPT के नाम से ही संबोधित किया जाएगा, या कंपनी इसका कुछ और नाम रख सकती है। बात करें कि ये डिवाइस कैसा होगा?, तो ये एक एडवांस्ड डिवाइस होने वाला है, जिसमें AI फोकस्ड हार्डवेयर का उपयोग किया जाएगा, जिससे AI आधारित सॉफ्टवेयर के साथ मिल कर अच्छे से परफॉर्म कर पाएं।

सबकुछ AI पर आधारित होने की वजह से ये किसी भी कॉम्प्लैक्स इंट्रैक्शन को भी आसानी से हैंडल कर पाएगा।  कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार तो ये बाजार में मिलने वाले ट्रेडिशनल स्मार्टफोन्स को पूरी तरह से खत्म कर देगा।

OpenAI का AI स्मार्टफोन डिजाइन कैसा होगा?

फिलहाल इसके डिजाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई अटकलें लगाई जा रही है, कि इसका डिजाइन भी AI Pin जैसा हो सकता है। हाल ही में इस डिवाइस की डिजाइन सामने आई थी, और ये देखने में बिलकुल फ्यूचरिस्टिक लग था था और डिवाइस में अन्य ट्रेडिशनल फोन्स की तरह कोई भी बटन नहीं दिया गया था।

कीमत की बात करें तो OpenAI के CEO के अनुसार इसकी कीमत काफी ज्यादा होने वाली है, क्योंकि इस तरह के फंक्शंस को किसी डिवाइस में शामिल करके उसे एक एडवांस्ड लेवल का डिवाइस बनाने में खर्च भी ज्यादा हो सकता है, इसलिए इसकी कीमत भी लाख रुपए से ऊपर रखी जा सकती है।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.