चार्जिंग टेक्नोलॉजी के ममामले में पीछे साल काफी तेज़ी देखने को मिली है। 30W से आगे
निकलते हुए 40W, 65W, 100W के बाद आज Oppo ने 125Wकी फ़्लैश चार्जिंग टेक को पेश कर दिया है। दावे के अनुसार इस चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी सिर्फ 20 मिनट में फुल चार्ज की जा सकती है।
इस स्पीड के साथ यह फास्टेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी कही जा सकती है। ब्रांड ने यहाँ चार्जिंग स्पीड के अलावा टेम्परेचर कंट्रोल के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा है।
Oppo 125W फ़्लैश चार्ज डिटेल्स
Oppo ने यहाँ पर SuperVOOC सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इस सिस्टम में 20V/6.25A करंट एडाप्टर से सीधे फोन में दी गयी बाई-सेल बैटरी में स्टोर होता है। यहाँ पर फोन को पॉवर के लिए सिग्नल सेल से ही चार्ज दिया जाता है जिस से तापमान सामान्य बना रहता है।
यह टेक्नोलॉजी Oppo के एडाप्टर, USB टाइप c केबल और कस्टम चिप्स के जरिये काम करेगी। इस टेक में आपको काफी सारी चिप्स के अलावा 128-बिट एन्क्रिप्शन अल्गोरोथ्म्स, प्रोटोकॉल्स के अलावा 10 नए टेम्परेचर सेंसर भी दिए गया है।
चार्जर की माप 66mm x 61.55mm x 30mm होगी, जिसका वजन 153.8 ग्राम होगा।
चार्जिंग स्पीड के अलावा आपको यहाँ बेहतर एफिशिएंसी भी मिलती है। मल्टी स्टेप चार्जिंग की मदद से आपको चार्जिंग में 98% एफिशिएंसी देखने को मिलती है। इसके अलावा तामपान भी काफी हद्द तक सामान्य बना रहता है जो एक अच्छी बात है।
125W चार्जिंग अन्य चार्जिंग प्रोटोकॉल्स जैसे PPS, PD और QC के साथ भी कम्पेटिबल है। तो इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अन्य ब्रांड की डिवाइस भी फ़ास्ट चार्ज की जा सकती है।
इसके अलावा Oppo ने अपने 6W AirVOOC वायरलेस फ़्लैश चार्ज को भी पेश किया है। दावे के अनुसार यह 4,000mAh की बैटरी को लगभग 30 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता रखता है। 2 50W और 110W कर मिनी SuperVOOCचार्ज Gan सिलिकॉन का इस्तेमाल करते है।