OnePlus Ace 5 सीरीज Snapdragon 8 Gen 3 के साथ हो सकती है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OnePlus ने अपना शानदार फ़ोन OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च किया है, और अब इंटरनेट पर खबरें वायरल हो रही हैं, कि कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन के रूप में जल्द ही OnePlus Ace 5 सीरीज पेश कर सकती है। इसकी जानकारी एक वीबो यूजर द्वारा साझा की गयी हैं। टिपस्टर ने इसके साथ आगामी सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साझा की हैं। आगे लीक हुई जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: iQOO Z9s और iQOO Z9s Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक: 21 अगस्त को होंगे भारत में लॉन्च

OnePlus Ace 5 सीरीज की जानकारी लीक

इसकी जानकारी एक वीबो यूजर “Digital Chat Station” द्वारा साझा की गयी हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार कंपनी ने Ace सीरीज से 4 नंबर को हटा दिया है, जिसका कारण अन्धविश्वास बताया जा रहा है, इसलिए कंपनी सीधे Ace 5 सीरीज को पेश करेगी, हालाँकि इससे फ़ोन्स में डबल अपग्रेड नहीं किये जाएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी OnePlus Ace 5 सीरीज के अंतर्गत पेश किये जाने वाले फ़ोन्स में BOE द्वारा निर्मित 6.78 इंच का 8T LTPO OLED डिस्प्ले दे सकती है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 14 पर रन हो सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद की जा सकती है।

बात करें डिज़ाइन की, तो इसके बैक पैनल पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फ़ोन के फ्रंट पैनल पर चारों ओर कर्व्ड साइड्स देखने को मिल सकती है। फ़ोन 6,000 mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, जो 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ये जानकारी लीक्स के माध्यम से सामने आयी हैं, फ़िलहाल कंपनी द्वारा इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं की गयी है। कंपनी इस फ़ोन को अक्टूबर महीने से पहले लॉन्च कर सकती है, क्योंकि उसके बाद कंपनी साल के आखिर तक OnePlus 13 को पेश कर सकती है।

ये पढ़े: OnePlus Apex Edition शानदार AI फीचर्स के साथ 7 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageOnePlus Open 2 बैटरी की जानकारी लीक: अगले साल के शुरुआत में हो सकता है लॉन्च

काफी समय से फोल्डेबल फ़ोन्स ट्रेंड में चल रहे हैं, और भी हाल ही में Samsung ने भी अपने दो फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च किये हैं। ऐसे में OnePlus भी इस रेस में अपना नया स्मार्टफ़ोन OnePlus Open 2 पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी …

Imageदिवाली से पहले हो सकती हैं Realme 13 सीरीज भारत में लॉन्च; लीक हुई जानकारी

Realme अपनी 12 सीरीज की सफलता के बाद इस साल भारत में नयी सीरीज पेश कर सकता है, अर्थात इस साल के आखिर तक Realme 13 सीरीज के लॉन्च किये जाने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस सीरीज को दशहरा और दिवाली के त्यौहार के पहले लांच कर सकती हैं। …

ImageSnapdragon 8 Elite Gen 6 लॉन्च, पहली बार 5GHz पर पहुंचा फोन का प्रोसेसर

Qualcomm ने Snapdragon Summit 2026 में अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर पेश कर दिए हैं, जिनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ ज़्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 भी शामिल है। आने वाली पीढ़ी के प्रीमियम Android स्मार्टफोनों में आपको यही दोनों चिपसेट देखने को मिलेंगे। इस बार कंपनी ने अपने फ्लैगशिप …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products