भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Y1S Pro 55-इंच 4K टीवी: 39,999 रूपए में होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल की शुरुआत में ही OnePlus ने 4K स्मार्ट टीवी के 43-इंच मॉडल के लॉन्च के साथ भारत में Y1S प्रो टीवी सीरीज़ को पेश किया था। कुछ महीनों बाद, OnePlus ने अपना 50-इंच वेरिएंट वाला Y1S Pro टीवी को भारत में लॉन्च किया था। अब, इतने महीनों के इंतज़ार के बाद कंपनी ने आखिरकार OnePlus टीवी Y1S Pro के 55-इंच मॉडल को भी लॉन्च कर दिया है।

यह भी पढ़े :- Apple TV 4K भारत में 14,900 रूपए की कीमत पर लॉन्च हुआ

OnePlus टीवी 55 Y1S Pro स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus टीवी Y1S Pro में आपको 55-इंच की 4K UHD डिस्प्ले मिलेगी, इसमें Gamma Engine भी होगा जिससे आपकी वीडियो क्वालिटी और बेहतर होगी। साथ ही इसकी डिस्प्ले HDR10+, HDR10, और HLG को सपोर्ट करेगी। टीवी में MEMC टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपको स्मूथ कंटेंट देखने को मिलेगा। यह टीवी प्रीमियम तथा स्टाइलिश बेज़ेल- लेस डिजाइन पर बना है। इसमें 24W के दो फुल रेंज स्पीकर है, जिसमें आपको Dobly Audio सपोर्ट मिलेगा।

टीवी में 3x HDMI 2.1 (1x eARC), 2xUSB 2.0, ऑप्टिकल, ईथरनेट, ड्यूल- बैंड Wi-Fi, और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी है। सॉफ्टवेयर की बात करे तो टीवी में एंड्राइड 10 का इस्तेमाल किया गया है। इसमें OnePlus’ OxygenPlay 2.0 interface भी उपलब्ध है।

OnePlus टीवी में आपको 2GB RAM और 8GB स्टोरेज मिलेगी। साथ ही इसमें आपको Google Assistant, Alexa, and Chromecast जैसे फीचर्स भी मिलेंगें। इसी के साथ ही यह OnePlus टीवी आपके बाकी के OnePlus डिवाइस के साथ भी आसानी से कनेक्ट हो जायेगा, जैसे आपका फोन या हेडफोन इत्यादि। टीवी में आपको गेम मोड एक्सेस के लिए Auto low latency mode (ALLM) भी दिया जायेगा।

कीमत तथा उपलब्धता

OnePlus TV 55 Y1S Pro को आप 39,999 रूपए में OnePlus.in, Amazon India , Flipkart से खरीद सकते है। साथ ही आप टीवी को अपने नजदीकी OnePlus स्टोर से भी खरीद सकते है। 13 दिसंबर से टीवी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी, यदि आप ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जायेगा। ऑफर केवल 25 दिसंबर तक ही सीमित है।

यह भी पढ़े :- OnePlus का फ़ोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट, जल्दी ही होगा लॉन्च

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOnePlus Nord CE 2 और OnePlus Y सीरीज़ स्मार्ट टीवी आज भारत में होंगे लॉन्च; जानें कैसे देखें इवेंट और क्या हैं स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 2 5G आज 17 फरवरी को भारत में एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में सामने आने वाला है। ये लॉन्च इवेंट भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश करने वाली है। इसके अलावा OnePlus के इस इवेंट में नए स्मार्ट टीवी OnePlus …

ImageOnePlus ने लांच किये 3 नए स्मार्टटीवी को इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 12,999 रुपए से शुरू

OnePlus ने काफी दिनों से टीज़ करने करने के बाद आज इंडिया में अपने लेटेस्ट टीवी लाइनअप को लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने 3 नए स्मार्टटीवी 55-इंच U1 और किफायती Y सीरीज को 43 और 32 इंच साइज़ के साथ पेश किया है। जहाँ पर 55 U1 4K रेज़ोलुशन को सपोर्ट करता है वही …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.