OnePlus का फ़ोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट, जल्दी ही होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 11 को कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च के साथ ही कन्फर्म कर दिया है और अब अचानक OnePlus एक एक नया फ़ोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2451 है, लेकिन ये OnePlus 11 है या नहीं, ये पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसी को लेकर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि ये फ़ोन या तो वनीला मॉडल OnePlus 11 है या फिर एक नया Nord मॉडल।

ये पढ़ें: 8 दिसम्बर को Realme 10 Pro सीरीज़ होने जा रही है लॉन्च, 25,000 से कम होगी Pro+ वेरिएंट की कीमत

Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट से सामने आयी जानकारी के अनुसार ये फ़ोन OnePlus का है। इस फ़ोन में ब्लूटूथ 5.3, Android 13 OS और 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी। ये एक 5G फ़ोन होगा जो कि नया फ्लैगशिप OnePlus 11 भी हो सकता है, जिसकी कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है, या फिर मिड-रेंज Nord सीरीज़ का फ़ोन।

इस लिस्टिंग से ये भी सामने आया है कि ये फ़ोन 5G नेटवर्क, OxygenOS 13 कस्टम UI के साथ आएगा, जो कि लेटेस्ट Android 13 सॉफ्टवेयर।

OnePlus 11 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

अगर ये फ़ोन OnePlus 11 होगा, तो इसमें 6.7-इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। इसके अलावा फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर आएगा, साथ ही इसमें 16GB तक की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा OnePlus 10 Pro की 80W फ़ास्ट चार्जिंग के मुकाबले इसमें आपको 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने के आसार हैं।

कैमरा की बात करें तो, यहां भी Hassleblad के ही कैमरे देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 32MP का टेलीफ़ोटो लेंस आने की खबर है।

हम उम्मीद कर रहे हैं कि Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर स्पॉट होने के बाद, आने वाले समय में इस नए फ़ोन की बाकी जानकारी भी जल्दी ही सामने आ सकती है, जो हम आपको ज़रूर बताएँगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन BIS सर्टिफिकेशन के दौरान सामने आये; किफ़ायती रेंज में होगा OnePlus का पहला फ़ोन

OnePlus 10 Pro के बाद, अब है OnePlus Nord CE 2 Lite की बारी। कंपनी के हाल ही में प्रीमियम फ़ोन OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च किया है। अब OnePlus भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Nord CE 2 Lite भी जल्दी ही लॉन्च कर सकती है। ये Nord स्मार्टफोन भारत में इसी महीने आ …

ImageOppo F21 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने दी स्पेसिफिकेशन संबंधी ये मुख्य जानकारी; कीमतें भी लीक

Oppo F21 Pro सीरीज़ भारत में अगले हफ्ते 12 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है। ये Oppo F19 सीरीज़ की सक्सेसर है और इस सीरीज़ में Oppo F21 Pro 4G और F21 Pro 5G सामने आएंगे। जहां एक तरफ कंपनी ने इनके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशनों की जानकारी दी है, वहीँ लॉन्च से पहले इनकी कीमतें भी …

ImageOnePlus N6x vs OnePlus N6: चिपसेट एक ही है, तो ज़्यादा पैसे देने पर क्या मिलेगा?

OnePlus N6x vs OnePlus N6: ₹20,000 से कम का सेगमेंट इस समय बड़ी बैटरी वाले फोनों से भरा हुआ है, और अब OnePlus ने यहां अपने दो फोन एक ही महीने के अंतराल पर उतार दिए हैं। OnePlus N6 30 जून को आया था और कंपनी की बजट N-सीरीज़ का पहला नाम बना, जिसकी सबसे …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.