OnePlus Open की डिटेल वीडियो लीक: देखें इसका शानदार डिज़ाइन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फोल्डेबल स्मार्टफोन इस समय स्मार्टफोनों की दुनिया में नवीनतम और सबसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है और इसीलिए लगभग हर बड़ी स्मार्टफोन कंपनी इस रेस में अपने बेहतरीन फोल्डेबल फोनों के साथ आगे रहना चाहती है। जहां Samsung और Oppo पहले से ही इस रेस में बने हुए हैं, वहीँ OnePlus भी अब इस दौड़ में शामिल होने वाला है। OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open काफी समय से चर्चा में है और अब ये 19 अक्टूबर, 2023 को विश्व स्तर पर लॉन्च भी होने वाला है। लेकिन कंपनी के इस पहले फोल्डेबल फ़ोन के लॉन्च से दो दिन पहले ही OnePlus Open की वीडियो लीक हो गयी है, जिसमें इसका पूरा डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन और अन्य फ़ीचर सामने आ चुके हैं।

यूट्यूबर माइकल फिशर (YouTuber Michael Fisher) ने अपने एक वीडियो में इस फ़ोन के डिज़ाइन की हर डिटेल शेयर की है। इन्होंने चीन में OnePlus के हेडक्वॉर्टर की अपनी यात्रा से इस नए फोल्डेबल डिवाइस की काफी जानकारी शेयर की है। इस वीडियो में फ़ोन के कैमरा, हिन्ज और इसकी अंदर की मुख्य स्क्रीन काफी विस्तार से दिखाई गयी है। साथ ही इस 10 मिनट की वीडियो में उन्होंने ये भी दिखाया है कि किस तरह इसकी फैक्ट्री में इस पर टार्चर टेस्ट किये जा रहे हैं। इस वीडियो से कुछ फोटो लेकर भी उन्होंने अपने X अकाउंट पर शेयर किए हैं।

OnePlus Open की डिटेल वीडियो लीक

माइकल फिशर की इस 10 मिनट की वीडियो, जो उन्होंने OnePlus हेडक्वॉर्टर में ही बनायी है, में काफी विस्तृत जानकारी है। इसमें उन्होंने OnePlus Open के फ्रंट और फ़ोन के किनारों को दिखाने के बाद, इसके रियर पैनल पर मौजूद कैमरा बम्प को दिखाया है। इसके अलावा फ़ोन के सॉफ्टवेयर की झलक और डिस्प्ले के चारों तरफ के बेज़ेल भी इसमें साफ़ दिखाई रहे हैं।

साथ ही आप देख सकते हैं कि इस फ़ोन को अनफोल्ड करने पर क्रीज़ भी काफी कम नज़र आ रही है, जिसे कम करना फोल्डेबल फोनों के निर्माण में आने वाली सबसे बड़ी चुनौती है। इसके बाद वीडियो में इस फ़ोन पर किये जाने टार्चर टेस्टों की भी एक झलक है, जिनमें वॉटर रेसिसटेंस टेस्ट, सॉफ्ट प्रेशर, ट्विस्ट और ड्रॉप टेस्ट शामिल हैं।

इनके अकाउंट से किये गए ट्वीट की तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं और यूट्यूब पर मौजूद इस 10 मिनट की वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

OnePlus Open स्पेसिफिकेशन (अनुमानित) और कीमतें

OnePlus Open में अंदर 7.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले, जबकि सामने 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। दोनों में 120Hz रिफ़्रेश रेट सपोर्ट होगा। रिपोर्टों के अनुसार स्मूथ परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 16GB रैम भी इसमें हो सकती है। इस फोल्डेबल फ़ोन में 67W फास्ट चार्जिंग आने की उम्मीद है, और अगर ऐसा हुआ तो, ये सबसे तेज़ चार्ज होने वाला फोल्डेबल भी हो सकता है। इसके साथ 4,800mAh की बैटरी आने की संभावना है।

कैमरे की बात करें तो, इसमें 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 64MP टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिल सकता है। कवर स्क्रीन में सेल्फी के लिए 32MP का शूटर हो सकता है, और अंदर की स्क्रीन में 20MP का सेल्फी स्नैपर आने के आसार हैं। कंपनी के इस पहले फोल्डेबल में Android 14 मिल सकता है।

हालांकि इसके लॉन्च में बस दो दिन का ही समय है, लेकिन टिपस्टर अभिषेक यादव ने पहले ही इसकी कीमतें लीक कर दी हैं। इनके अनुसार भारत में इसकी कीमत 1,39,999 रुपए होगी। हालांकि वास्तविक कीमत जानने के लिए लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageGalaxy Fold को टक्कर देने जल्द लायेगा Xiaomi अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन, एक और विडियो आई सामने

MWC 2019 में इस बार फोल्डेबल पुरे इवेंट के मुख्य आकर्षण में से एक थे और जिस तरह से सभी स्मार्टफोन मेकर अपने फोल्डेबल फोन के लिए पेटेंट फाइल कर रहे है जो साफ़ तौर पर दिखता है की जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन मुख्य बाजारों से बाहर निकल कर सभी देशो में बिक्री के लिए …

ImageOnePlus Fold की पहली झलक: कुछ ऐसा होगा OnePlus का पहला फोल्डेबल फ़ोन

हम सभी काफी समय से ये खबर सुन रहे हैं कि Samsung, Oppo के बाद अब OnePlus भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर भी ये घ्ष्ण की है कि 2023 के तीसरे क्वार्टर यानि जुलाई से सितम्बर के बीच सामान्य अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। …

ImageOnePlus 12 की रियल तस्वीरों में देखें फ़ोन का शानदार डिज़ाइन

OnePlus 12 5 दिसंबर यानि कल लॉन्च होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही इसकी रियल तस्वीरें सामने आ गयी हैं, जिनमें इसका आकर्षक डिज़ाइन और रंगों के विकल्प साफ तौर पर नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य लीक हुई तस्वीरों में इसके स्टोरेज विकल्पों, सॉफ्टवेयर और बैटरी की भी जानकारी शामिल है। OnePlus …

Imageएक्सक्लूसिव: iPhone 16 जैसे कैमरा डिज़ाइन के साथ आएगा OnePlus Nord CE 5, यहां देखें डिज़ाइन

OnePlus Nord CE 5 से जुड़ी एक्सक्लूसिव स्पेसिफिकेशन की डिटेल आप तक पहुंचाने के बाद, अब हमें इस आने वाले फोन का एक्सक्लूसिव रेंडर मिला है, जिसमें इसका फ्रेश और नया डिज़ाइन दिखाई देता है। ये भारत में मई 2025 में लॉन्च होने वाला है। इसके डिज़ाइन में सबसे खास बात है कि इसका कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.