OnePlus Nord 5 में मिलेंगे ये खास अपग्रेड, Geekbench स्कोर के साथ ऑफिशियल टीजर आया सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus इस साल अपना नए किड रेंज फोन OnePlus Nord 5 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा है। हाल ही में इसे मॉडल नंबर CPH2707 के साथ Geekbench वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार फोन ने सिंगल कोर टेस्टिंग में 1977 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 5090 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। कॉन्फिग्रेशन से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि इस फोन को Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: iPhone 17 Pro और Pro Max की ये खास जानकारी होश उड़ा देगी, मिलने वाली है तगड़ी परफॉरमेंस

यदि ऐसा होता है, तो ये सिर्फ पेपर्स पर ही एक बड़ा अपग्रेड है, क्योंकि पिछले साल OnePlus Nord 4 को Snapdragon 7+ Gen 3 के साथ पेश किया गया था। हालांकि, इन दोनों चिपसेट का प्रदर्शन रियलिटी में काफी करीब है, लेकिन फिर भी इस अपग्रेड से हमें परफॉरमेंस और एफिशिएंसी में थोड़ा बहुत सुधार देखने को मिलेगा।

इस फोन से कई उम्मीदें लगाई जा रही थी, कि फोन को इस बार Snapdragon 8s Gen 4 या Dimensity 9400e चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट्स और लिस्टिंग से ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। चिपसेट की पुष्टि के बाद ये उम्मीद की जा सकती है, कि कंपनी OnePlus Nord 5 को अलग या बेहतर दिखाने के लिए अन्य क्षेत्रों पर काम कर सकती है।

स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है, लेकिन इस बार कैमरा में बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त ये लीक्स भी सामने आए हैं, कि फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले को शामिल किया जा सकता है, जो एक उल्लेखनीय अपग्रेड हो सकता है।

OnePlus Nord 5 डिजाइन

डिजाइन की बात करें, तो फोन का डिजाइन लगभग चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 5 Extreme के समान हो सकता है, जैसा OnePlus 13s और OnePlus Pad 3 में भी देखा गया है। इस बात की पुष्टि कमलाने ने ऑफिशियल टीजर के माध्यम से की है, जिसे कंपनी के आधिकारिक X अकाउंट पर साझा किया गया है।

OnePlus Nord 5 इंडिया लॉन्च की तारीख की बात करें, तो इससे संबंधित लीक्स भी सामने आए हैं, जिनके अनुसार फोन को 8 जुलाई, 2025 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कंपनी OnePlus Nord CE5 को भी लॉन्च कर सकती है, जो Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है।

इंडिया लॉन्च की तारीख

फिलहाल के लिए फोन से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, जिसमें हमें नए डिजाइन के साथ कैमरा अपग्रेड, डिस्प्ले अपग्रेड, और थोड़ी सी बेहतर परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है, जल्द ही कंपनी इससे संबंधित अन्य जानकारी साझा कर सकती है।

ये पढ़ें: New Tatkal Ticket Rules 2025: 1 जुलाई से पहले कर लें ये काम, होंगे ये दो खास बदलाव

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageOnePlus 16 में मिलेगा Glyph जैसा लाइटिंग बैक पैनल, डिज़ाइन ऑफिशियल

OnePlus 16 के डिज़ाइन में कंपनी कोई बड़ा बदलाव नहीं कर रही है। सामने आई ऑफिशियल तस्वीरों में OnePlus 16 पिछले OnePlus 15 के बेहद करीब दिखता है। इसमें आपको वही ओवरऑल शेप, वही फ्लैट साइड्स और बैक पर वही जाना-पहचाना कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। हालांकि नए फोन को अलग दिखाने की एक कोशिश …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

Discuss

Be the first to leave a comment.