iPhone 17 Pro और Pro Max की ये खास जानकारी होश उड़ा देगी, मिलने वाली है तगड़ी परफॉरमेंस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone के फैंस काफी समय से iPhone 17 सीरीज के इंतजार में हैं, और इस बार भी आगामी सीरीज से बेहतर परफॉरमेंस की उम्मीद की जा रही है। iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होने वाले बदलाव को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं, लेकिन अभी हाल ही में iPhone 17 Pro और Pro Max Geekbench स्कोर की जानकारी सामने आयी है, जिससे इन दोनों फोन्स की परफॉरमेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। आगे iPhone 17 Pro परफॉरमेंस और 17 Pro Max परफॉरमेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: New Tatkal Ticket Rules 2025: 1 जुलाई से पहले कर लें ये काम, होंगे ये दो खास बदलाव

iPhone 17 Pro और Pro Max Geekbench स्कोर की जानकारी आयी सामने

हाल ही में चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station द्वारा अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से इन दोनों फोन्स के Geekbench स्कोर और परफॉरमेंस से संबंधित जानकारी साझा की गई है।

iPhone 17 Pro और Pro Max Geekbench स्कोर की जानकारी

जानकारी के अनुसार iPhone 17 Pro और Pro Max में A19 Pro चिप का उपयोग किया जाएगा। जिसके साथ फोन्स का Geekbench 6 स्कोर सिंगल कोर टेस्टिंग में 4,000 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्टिंग में 10,000 पॉइंट्स का है। वहीं वहीं A18 Pro चिपसेट का स्कोर सिंगल कोर में 3,490 और मल्टी कोर में 8,606 पॉइंट्स का था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि आगामी सीरीज की परफॉरमेंस में हमें एक अच्छा बूस्ट देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी का A19 Pro चिप TSMC की N3P प्रोसेस पर बना है, जिसे इसके प्रतिद्वंद्वी Snapdragon 8 Elite 2 और Dimensity 9500 चिपसेट के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। तीनों ही चिपसेट समान माह में पेश किए जा सकते हैं, जिससे हमें इनके बीच एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

सभी डिवाइस में मिलेगा हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

अन्य लीक्स के अनुसार सीरीज के सभी फोन्स में हमें हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है, लेकिन Pro और Pro Max के बराबर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पिछले कुछ लीक्स के अनुसार हमें नॉन प्रो डिवाइसेस में 90Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। हालांकि, ये वेरिएबल रिफ्रेश रेट नहीं होगा, क्योंकि इनमें LTPO OLED पैनल का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

फिलहाल आगामी iPhone 17 सीरीज से संबंधित इतनी ही जानकारी सामने आयी है, लेकिन जल्द ही हमें इसके अन्य फीचर्स की जानकारी देखने को मिल सकती है, तब तक के लिए इस पर नजर बनाए रखें।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर बड़ा खुलासा, इन फोन्स में होगा शामिल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.