New Tatkal Ticket Rules 2025: 1 जुलाई से पहले कर लें ये काम, होंगे ये दो खास बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि तत्काल टिकट को लेकर रेलवे द्वारा नए तत्काल टिकट नियम (New Tatkal Ticket Rules) लागू किए जा रहे हैं।  इन नियमों को 1 जुलाई, 2025 से लागू किया जाएगा। आगे इन तत्काल रेलवे टिकट नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर बड़ा खुलासा, इन फोन्स में होगा शामिल

नए तत्काल टिकट नियम (New Tatkal Ticket Rules)

रेलवे मंत्रालय द्वारा 10 जून 2025 को सभी रेलवे जोन्स के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें New Tatkal Ticket Rules के तहत 1 जुलाई, 2025 से सिर्फ भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट/ऐप के जरिए ही तत्काल टिकट बुक की जा सकती है, और ये टिकट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स ही कर पाएंगे।

अब OTP की पड़ेगी आवश्यकता

रेलवे तत्काल टिकट नियम में 1 जुलाई, 2025 से होने वाले बदलाव के अतिरिक्त, मंत्रालय द्वारा एक और निर्देश जारी किया गया है, जिसके अनुसार 15 जुलाई, 2025 से तत्काल बुकिंग में एक और नए स्टेप को जोड़ दिया गया है। इसका मतलब है, कि अब यूजर्स के तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार बेस्ड OTP ऑथेंटिकेशन के स्टेप को भी पूरा करना होगा, उसके बाद ही यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे।

तत्काल टिकट को लेकर होने वाली घपलेबाजी के लिए इन नए नियमों को लागू किया जा रहा है, यदि आपका भी फोन नंबर अपने आधार से लिंक नहीं है, तो 1 जुलाई के पहले लिंक करवा लें, नहीं तो बिना OTP के आप तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

ये पढ़ें: OTT Release This Week: 9 जून से 16 जून तक की ये शानदार फिल्में आपके वीकेंड पर चार चाँद लगा देगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.