OTT Release This Week: 9 जून से 16 जून तक की ये शानदार फिल्में आपके वीकेंड पर चार चाँद लगा देगी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इस बार हम फिर आपके लिए मनोरंजन का भंडार लेकर आ गए हैं, क्योंकि इस हफ्ते रिलीज़ होने वाले OTT में आपको कॉमेडी, एक्शन, और ड्रामा का भरपूर मजा मिलने वाला है, जिसमें Karan Johar का The Traitors भी शामिल है। आगे इन OTT Release This Week 9 जून से 16 जून तक के सभी रिलीज़ के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra ने दिखाया कमाल, टाइटेनियम फ्रेम से बची सैनिक की जान, ये है पूरा मामला

OTT Release This Week 9 जून से 16 जून तक

  • Rana Naidu season 2
  • The Traitors
  • Alappuzha Gymkhana
  • Fubar Season 2
  • Subham

Rana Naidu season 2

ये Rana Naidu का दूसरा सीजन है, जिसे 13 जून, 2025 को Netflix पर रिलीज़ किया जा रहा है। इस सीजन में Rana Daggubati लीड रोल में नजर आएंगे, जो एक फ़िक्सर का किरदार निभा रहे हैं। वे अपने हिंसक अतीत की अराजकता से जूझते हुए अपने परिवार की रक्षा करते है। जहाँ एक ओर वो अपने और अपने परिवार के बेहतर भविष्य को बनाने में लगे रहते है, इस बीच नया दुश्मन, रऊफ़ उनकी मेहनत पर पानी फेरने की कोशिश करता है। रऊफ़ का किरदार Arjun Rampal द्वारा निभाया गया है।

The Traitors

इस शो को 12 जून, 2025 को Prime Video पर रिलीज़ किया जा रहा है। शो में Karan Johar, Anshula Kapoor, Apoorva (Rebel Kid), Ashish Vidyarthi, Elnaaz Norouzi, Harsh Gujral, Jannat Zubair और बाकि अन्य लोगों को कास्ट किया गया है। शो में 20 प्रतियोगी होंगे, जो एक महल में पुरस्कार राशि बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस बीच उनमें छिपे हुए “गद्दार” गुप्त रूप से “वफादार” खिलाड़ियों को ख़त्म करने की कोशिश करेंगे।

Alappuzha Gymkhana

OTT Release This Week 9 जून से 16 जून तक की लिस्ट में ये तीसरी फिल्म है, जिसे 13 जून, 2025 को Sony LIV पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में युवाओं के एक ग्रुप की कहानी को बताया गया है, जो एक कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं। इसके लिए उनके पास स्पोर्ट्स कोटा का सहारा होता है, और इसके लिए वो बॉक्सिंग करते हैं। फिल्म में उनके संघर्ष, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प को दर्शाया गया है।

Fubar Season 2

ये Fubar का दूसरा सीजन है, जिसमें पहले की तरह ही भरपूर मनोरंजन और थ्रिल देखने को मिलेगा। इसे 12 जून, 2025 को Netflix पर रिलीज़ किया जायेगा। सीरीज में Luke Brunner के  CIA agent होने का खुलासा होने के बाद Arnold Schwarzenegger के सख्त ऑपरेटिव और उनकी बेटी Emma सबके सामने आ जाते हैं, जिस वजह से उनकी मुसीबतें और बढ़ जाती है। इस दौरान उनके ख़राब रिश्ते को ठीक करने के लिए भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Subham

OTT Release This Week 9 जून से 16 जून तक की लिस्ट की ये आखिरी फिल्म है, जिसे 13 जून, 2025 को JioHotstar पर रिलीज़ किया जा रहा है। ये एक तेलुगु हॉरर फिल्म है, जिसमें आपको Samantha Ruth Prabhu भी नजर आने वाली है। फिल्म में 2000 के दशक में भीमली के एक तटीय गांव की कहानी बताई गयी है, जो एक केबल ओपेरटर Subham और उनकी MBA ग्रेजुएट पत्नी की कहानी पर आधारित है। वें दोनों अपना शांतिपूर्ण जीवन जीते हैं, लेकिन अचानक से कुछ समय बाद उनकी पत्नी रात 9 बजे अजीब व्यवहार करना शुरू कर देती है। जब वे इस रहस्य का पता करते हैं, तो गांव की अन्य औरतों द्वारा इसी तरह के व्यवहार की बात सामने आती है। इस बीच आपको कॉमेडी, सस्पेंस, और डर के परफेक्ट कॉम्बिनेशन का भरपूर आनंद मिलेगा।

ये पढ़ें: Kesari 2 OTT Release: इस तारीख को JioHotstar पर धूम मचाएगी ये फिल्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageपुराना Traffic Challan कम कराना है? 12 दिसंबर Lok Adalat में ऐसे मिलेगा मौका, जानें टोकन से लेकर ज़रूरी कागज़ तक की सारी डिटेल

एक नज़र में : पुराना ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) कोर्ट के चक्कर काटे बिना एक ही दिन में निपटाने का अगला मौका 12 दिसंबर (शनिवार) को है। दरअसल उस दिन देशभर में साल की आखिरी National Lok Adalat लगेगी। दिल्ली में इसके टोकन 7 दिसंबर सुबह 10 बजे से मिलेंगे। लेकिन पूरे शहर के लिए …

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

Imageटोक्यो फिल्म फेस्टिवल से सीधे आपके फोन तक – सीधे OTT पर आ रही भारत की पहली Sumo Didi की सच्ची कहानी, जानें कब

एक नज़र में : भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो पहलवान हेतल दवे की सच्ची कहानी पर बनी फिल्म Sumo Didi का ट्रेलर आ गया है, और इसे देखने के लिए आपको सिनेमाघर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ये फिल्म 23 अक्टूबर को सीधे ZEE5 पर आएगी, यानी आप इसे अपने फोन या TV पर …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

Imageनाना पाटेकर की 7 सबसे यादगार फिल्में, ‘क्रांतिवीर’ से ‘वेलकम’ तक जानें किस OTT पर देखें

एक नज़र में : 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना पाटेकर की सात सबसे यादगार फिल्में आप आज भी घर बैठे OTT पर देख सकते हैं, और इनमें से ‘वेलकम’ तो Prime Video पर इन दिनों विज्ञापनों के साथ बिल्कुल मुफ्त चल रही है। हालांकि जिस ‘परिंदा’ …

Discuss

Be the first to leave a comment.