दुनिया का पहला एरोस्पेस-ग्रेड-3डी कूलिंग वाला OnePlus Ace 2 Pro अगस्त में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus जल्द ही ढेर सारी विशेषताओं से भरपूर OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसे अगस्त में पेश किया जाएगा। इसको Ace 2 सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन में शामिल किया गया है। शेन्जेन स्थित मोबाइल विनिर्माण कंपनी ने पुष्टि की है कि आने वाला OnePlus Ace 2 Pro इस सीरीज़ के अन्य फोन की तुलना में बहुत बेहतर कूलिंग व्यवस्था के साथ बाज़ार में उतारा जाएगा, जो फोन के ओवरऑल प्रदर्शन पर प्रभावशाली असर डालेगा।

ये पढ़ें: ऑडियो मैसेज के साथ अब WhatsApp पर भेज सकेंगे वीडियो मैसेज

OnePlus Ace 2 को इस साल फरवरी में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 5G प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी के साथ 100W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ बाज़ार में उतारा गया था। कंपनी के आधिकारिक Weibo हैंडल ने एक पोस्ट में पुष्टि की कि OnePlus Ace 2 सीरीज़ का OnePlus Ace 2 Pro आगामी फोन होगा, जिसे अगस्त में चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड-3डी कूलिंग है, जो दुनिया का सबसे ताकतवर वैपर चैम्बर है। ऐसे में यह अब तक का पहला सबसे बेहतर कूलिंग वाला स्मार्टफोन होगा। OnePlus का कहना है कि वेपर चैंबर दो जनरेशन आगे का है।

इस स्मार्टफोन को हाल ही में Geekbench लिस्टिंग में भी स्पॉट किया गया था। इससे पता चलता है कि फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर लगा हो सकता है। इसमें 16GB रैम होगी और यह Android 13 आधारित ColorOS आउट ऑफ-द बॉक्स पर चल सकता है। कंपनी का कहना है कि एयरोस्पेस-ग्रेड-3डी कूलिंग के साथ डिवाइस का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि बाकी फोन का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहता है।

ये पढ़ें: OnePlus ने बताया अपने फोल्डेबल फ़ोन का नाम; Samsung और Google के फोल्डेबल फोनों को देगा टक्कर

OnePlus Ace 2 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

इससे पहले एक लीक में खुलासा किया गया था कि OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का 1.5K (1,240 x 2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz को सपोर्ट करेगा। फ्रंट पर एक सेंट्रल एलाइन होल पंच स्लॉट होगा, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया हो सकता है। OnePlus Ace 2 Pro में भी 5,000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की अपेक्षा है। इसमें 64MP OmniVision OV64M प्राइमरी सेंसर, 8MP Sony IMX355 सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ 2MP GalaxyCore GC02M सेंसर होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageOnePlus 8 सीरीज होगी 14 अप्रैल को इंडिया में लांच: जाने क्या होगा फोन में ख़ास

OnePlus ने अपनी काफी दिनों का इन्तजार करवाने के बाद आज OnePlus 8 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर घोषणा की है कि वह 14 अप्रैल 2020 को एक ऑनलाइन लॉन्च इवेंट के द्वारा अपनी लेटेस्ट OnePlus 8 सीरीज पेश करेगी। अब तक इस सीरीज के …

ImageSnapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ गीकबेंच पर नज़र आया OnePlus Ace 2, 7 फरवरी को चीन में देगा दस्तक

OnePlus अपने आगामी स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 को 7 फरवरी को लॉन्च करने वाला है। डिवाइस के भारत में OnePlus 11R 5G के रूप में लॉन्च होने की संभावना है। OnePlus 11R 5G एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने आगामी OnePlus R सीरीज़ स्मार्टफोन के डिजाइन को पहले ही टीज कर दिया है। लॉन्च से पहले …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.