OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन आई लांच से पहले सामने; TENAA साईट के माध्यम से

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 6, 17 मई को लांच होने वाला है जिसमे अभी कुछ दिन ही बाकी है। लेकिन फोन से जुडी अफवाहे और लीक खत्म ही नहीं हो रहे है। OnePlus ने यह सुनिश्चित किया हुआ है की डिवाइस में Notch-डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 और ग्लास बैक पैनल दिया जायेगा। लेकिन अभी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है जिसमे फोन को TENAA वेबसाइट पर देखा गया है जहाँ इसके स्पेसिफिकेशन सामने आ गये है।

यह भी पढ़िए: Asus ZenFone Live L1 हुआ Android Go OS के साथ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 के फीचर ( TENAA के अनुसार)

OnePlus 6 में 6.28-इंच की FHD+AMOLED स्क्रीन, 19:9 स्क्रीन रेश्यो और Notch-डिस्प्ले की सुविधा वाली डिस्प्ले दी जाएगी। स्क्रीन के चारो तरफ बहुत कम बेज़ेल दिया जाएगा सिर्फ नीचे की ताफ थोडा अधिक बेज़ेल होगा। यहाँ ध्यान ध्यान देने वाली बात यह है की डिस्प्ले पर दिया गया Notch आकार में iPhone X में दिए Notch से थोडा छोटा होगा।

प्रोसेसर के रूप में, यहाँ पर 2.45 GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया जायेगा। फ्लैगशिप फोन होने की वजह से यहाँ पर 6 रैम / 256GB इंटरनल तथा 8GB रैम विकल्प के साथ 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, OnePlus 6 में रियर साइड पर 16MP + 20MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा। सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए आपको 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया जायेगा. यह एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित Oxygen OS पर रन करेगा। OnePlus में 3300mAh की डैश चार्जिंग सपोर्टेड बैटरी दी जाएगी।

OnePlus 6 की कीमत और उपलब्धता

OnePlus 6 16 मई को ग्लोबल रूप से तथा 17 मई को इंडिया में लांच किया जायेगा। इस हफ्ते प्राप्त एक लीक के अनुसार फोन की कीमत लगभग 36,999 रुपए से शुरू की जा सकती है।

OnePlus 6 21 मई से Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेगा लेकिन कंपनी द्वारा ऑफलाइन पॉप-अप इवेंट्स का 21 और 22 मई को आयोजन किया जा रहा है तो आप इन दोनों दिन यह फोन ऑफलाइन भी खरीद सकते है।

Huawei P20 Lite और P20 प्रो का रिव्यु; जाने इसकी खूबियाँ और कमियाँ

Related Articles

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

ImageOnePlus Nord2 5G में इस्तेमाल होगी MediaTek DImensity 1200-AI चिपसेट, जाने क्या होगा ख़ास

OnePlus अपने किफायती कीमत वाले OnePlus Nord की लोकप्रियता के बाद अब इसके अपग्रेड OnePlus Nord 2 पर काम कर रहा है और डिवाइस से जुडी काफी अफवाहें सामने आती रहती है। हाल ही में फोन के रेंडर लीक होने के बाद अज इसकी चिपसेट से जुडी जानकारी भी सामने आ गयी है। आज सामने …

ImageOnePlus 7 Pro की लाइव इमेज हुई लीक, होगा 5G सपोर्ट के साथ होगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

जैसे-जैसे OnePlus की नयी डिवाइस लांच होने की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे OnePlus डिवाइस से जुड़े लीक और रिपोर्ट्स सामने आ रही है। यह तो पहले ही साफ़ हो चूका है कंपनी 5G सपोर्ट वाले डिवाइस से जुडी टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है और 5G मॉडल को हम काफी जल्दी मार्किट में …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

ImageOnePlus Nord CE 6 में 8000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन, लॉन्च से पहले ही बढ़ी चर्चा

OnePlus एक बार फिर अपने मिड-रेंज लाइनअप को अपडेट करने की तैयारी में है, और इस बार OnePlus Nord CE 6 को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वो इसे थोड़ा अलग बना देती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं और साफ दिख रहा है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.