OnePlus 15 नया नाम और नया चिपसेट, लेकिन क्या इन बदलावों में कुछ कमियां भी शामिल?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 13 ने इस साल फ्लैगशिप Android स्मार्टफोन की रेस में सबको कड़ी टक्कर दी थी, और अब इसके सक्सेसर की चर्च भी इंटरनेट पर शुरू हो गयी है। रिपोर्टों की मानें तो, अगला फोन OnePlus 14 नहीं, बल्कि OnePlus 15 होने वाला है। इसमें ज़्यादा हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि चीनी परम्पराओं में 4 अंक को अशुभ माना जाता है। वैसे नाम बदलने के अलावा OnePlus आने वाले नए फ्लैगशिप में और भी काफी बड़े बदलाव करने की योजना बना रहा है। आइये जानते हैं क्या ?

ये पढ़ें: iPhone 17 Pro और Pro Max की ये खास जानकारी होश उड़ा देगी, मिलने वाली है तगड़ी परफॉरमेंस

OnePlus 15 के डिस्प्ले और कैमरा में होगा बड़ा बदलाव?

प्रचलित चीनी टिपस्टर, Digital Chat Station ने अपने Weibo अकाउंट द्वारा एक पोस्ट साझा की है, जिसमें इस फोन की काफी डिटेल दी गयी है। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, OnePlus 15 में Qualcomm का आने वाला नया Snapdragon 8 Elite Gen 2 प्रोसेसर (SM8550) देखने को मिल सकता है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी एडवांस होगा। इसके अलावा ये फोन 6.78-इंच की फ्लैट 1.5K LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है, हालांकि OnePlus 13 की क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के बाद फ्लैट डिस्प्ले, कुछ लोगों को थोड़ा निराश कर सकती है, क्योंकि ये OnePlus 13R जैसी हो सकती है। इसीलिए लोगों को OnePlus 13 की 2K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले की तुलना में ये थोड़ी डाउनग्रेड ज़रूर लग सकती है, लेकिन वहीँ इस्तेमाल करने में ज़्यादा प्रैक्टिकल और यूज़र-फ्रेंडली भी साबित हो सकती है। साथ ही इसमें बेज़ेल और भी कम होने की सम्भावना जताई जा रही है।

इस लीक के अनुसार, डिज़ाइन में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दिलचस्प बात ये है कि कैमरा आइलैंड इस बार गोल नहीं होगा, लेकिन क्योंकि अभी लॉन्च में समय है, तो प्रोडक्शन पर जाने से पहले फाइनल वर्ज़न में इसका लुक बदला भी जा सकता है।

ये पढ़ें: Snapdragon 8 Elite 2 परफॉरमेंस को लेकर बड़ा खुलासा, इन फोन्स में होगा शामिल

कैमरा सेटअप की बात करें तो, OnePlus 15 में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने के आसार हैं, जिसमें एक बड़ा प्राइमरी सेंसर और पेरिस्कोप जूम लेंस शामिल हो सकते हैं। लेकिन यहां भी एक बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है और वो ये है कि OnePlus इस बार Hasselblad ब्रैंडिंग को अलविदा कह सकता है। इसकी जगह पर कंपनी अपनी खुद की “इमेज ब्रांडिंग” लाने की तैयारी में है। अगर ऐसा होता है, तो ये एक बेहद बड़ा बदलाव होगा, लेकिन क्या कंपनी Hasselblad की मदद के बिना उतना ही शानदार फोटोग्राफी का अनुभव दे पायेगी, क्योंकि OnePlus 9 से लेकर OnePlus 13 तक Hasselblad की मदद से कंपनी ने कैमरा क्वॉलिटी में काफी सुधार दिखाया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products