OnePlus 13 के बाद अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 होगा, लॉन्च और फीचर्स की जानकारी आयी सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OnePlus ने अपना फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 लॉन्च किया था, और अब जल्द ही कंपनी OnePlus 13s लॉन्च करने वाली है, लेकिन इस बीच चौंकाने वाली बात सामने आयी है, कि OnePlus 15 सुर्खियों में आने लगा है, जो कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। इसका मतलब है कि OnePlus 14 लॉन्च नहीं होगा, 13 के बाद सीधे आपको 15 सीरीज देखने को मिलेगी। हाल ही में OnePlus 15 लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स से संबंधित जानकारी सामने आयी है, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: स्कैम वेबसाइट को पहचानने का तरीका जान लें, कभी नहीं होंगे ऑनलाइन ठगी का शिकार

OnePlus 15 लॉन्च टाइमलाइन

हाल ही में सामने आयी जानकारी के अनुसार इस फोन को कंपनी भारत में जनवरी, 2026 में लॉन्च कर सकती है, और उसके पहले यानी इस साल के आखिर तक फोन चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 15 फीचर्स

लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.78-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो OnePlus 13 के 2K रिजॉल्यूशन से कम है। फोन 8.5mm मोटाई वाले OnePlus 13 से थोड़ा पतला हो सकता है। फोन Sanpdragon 8 Elite 2 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, जो AnTuTu पर 3.8 मिलियन पॉइंट्स का स्कोर हासिल कर चुका है।

कैमरा सेटअप से संबंधित कोई भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आयी है, अलग अलग टिपस्टर अलग अलग कैमरा सेंसर की बात कह रहे हैं। DCS के अनुसार इसमें 50MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, वहीं Smart Pikachu के अनुसार फोन में 200MP का पेरिस्कोप सेंसर देखने को मिल सकता है।

ये हो सकती है कीमत

कीमत की बात करें, तो जहां OnePlus 13 को 69,999 रूपये की कीमत पर पेश किया गया था वहीं, इसे उससे थोड़ी ज्यादा कीमत पर पेश किया जा सकता है। नए चिपसेट और कुछ खास अपग्रेड के साथ इसकी कीमत 80,000 रुपए के आस पास हो सकती है। हालांकि, ये सब अटकलें हैं, लेकिन जल्द ही कंपनी इसके फीचर्स से संबंधित जानकारी साझा कर सकती है। कुछ लीक्स के अनुसार फोन को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: ये 5 बेस्ट हॉरर फिल्में आपको डर का अहसास दिलाएगी, आखिरी वाली सबसे खतरनाक है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageiQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी सामने आयी, इन फीचर्स के साथ 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

iQOO अपना अगला फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 13 जल्द ही चीन में लॉन्च करने वाला है। लॉन्च की तारीख 30 अक्टूबर निर्धारित की गयी है, हालाँकि लॉन्च से पहले इस फ़ोन से सम्बंधित कई लीक्स इंटरनेट पर वायरल हुए हैं, और अब हाल ही में iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी सामने आयी है, जिसके बारे …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products