ये 5 बेस्ट हॉरर फिल्में आपको डर का अहसास दिलाएगी, आखिरी वाली सबसे खतरनाक है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काम करते करते और बोरिंग फिल्में देखते देखते मन भर गया है, तो आपको इस बार हॉरर मूवीज को ट्राई करना चाहिए, जिसमें डर सस्पेंस और मनोरंजन भरपूर मिल जाता है। हमनें कई फिल्मों में से ढूंढ के आपके लिए 5 Best Horror Movies निकाली हैं, जो आपको बांधे रखेगी और आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। आगे इन 5 बेस्ट हॉरर फिल्में और इन्हें कहां देख सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Astra Project: Google का नया फीचर जो रियल वर्ल्ड में बन जाएगा आपका दोस्त, ऐसे करता है काम

5 बेस्ट हॉरर फिल्में | 5 Best Horror Movies

  • Demonte Colony
  • Chhorii 2
  • Stree 2
  • Khauf
  • Raat

Demonte Colony

5 बेस्ट हॉरर फिल्में: Demonte Colony

यदि आप डरावनी फिल्म देखना चाहते हैं, तो Demonte Colony में काफी हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे। इसे IMDb द्वारा 7 की रेटिंग मिली है। फिल्म डर और सस्पेंस से भरी हुई है, जिसमें तीन दोस्त गलती से एक भूतिया कॉलोनी में चले जाते हैं, जहां से वो बाहर नहीं आ पाते है। इस फिल्म को आप Prime Video पर देख सकते हैं।

Chhorii 2

Chhorii 2

2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को IMDb द्वारा 6.7 की रेटिंग मिली है। फिल्म में एक शादीशुदा जोड़े हेमंत सुर साक्षी की कहानी बताई गई है। जब उन्हें घर से निकल कर खुद के लिए दूसरे घर में रहने के लिए मजबूर करते हैं, जहां साक्षी आलौकिक घटनाओं का अनुभव करते हैं। इस फिल्म को आप Prime Video और MX Player पर देख सकते हैं।

Stree 2

Stree 2

ये Stree का दूसरा पार्ट है, जिसमें आपको सस्पेंस डर और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसमें Stree फिल्म के आगे की कहानी बताई गई है, जिसमें एक सर कटा भूत कुंवारी लड़कियों को उठा का ले जाता है, और बंधक बना लेता है। तब गांव वाले Stree को अपनी रक्षा करने के लिए बुलाते हैं। इस फिल्म को आप Prime Video पर देख सकते हैं।

Khauf

Khauf

ये एक हॉरर सीरीज है, जिसे IMDb द्वारा 7.5 की रेटिंग मिली है। 2025 में इसका पहला सीजन रिलीज किया गया है। इसमें एक लड़की दिल्ली रहने जाती है, जहां वो एक हॉस्टल में रहती है। हॉस्टल के कमरे से जुड़ा अतीत उस लड़की के जीवन में अजीब घटनाओं को जन्म देता है। इस सीरीज को आप Prime Video पर देख सकते हैं।

Raat

5 बेस्ट हॉरर फिल्में: Raat

Ram Gopal Varma द्वारा निर्देशित इस फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है। ये फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक परिवार एक नए घर में रहने जाता है, जहां उनके साथ अजीब घटनाएं होने लगती है, और उन पर जान लेवा हमले होने शुरू हो जाते है, जिससे उनके एक दोस्त की मौत हो जाती है, इसके पीछे एक आत्मा और घर के नीचे बने रहस्यमी कमरे का राज छुपा होता है। इस फिल्म को आप ZEE5, Prime Video, और Youtube तीनों पर देख सकते हैं।

ये पढ़ें: इन Suspense Movies को OTT पर देख घूम जाएगा दिमाग, 5th वाली अन्दर तक झंझोड़ देगी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGame of Thrones के बाद अब Realme का स्पेशल Harry Potter एडिशन भारत आने की तैयारी में

realme 15 Pro Game of Thrones Limited Edition के बाद realme एक और बड़ी सीरीज़ के साथ जुड़ने वाला है, क्योंकि Flipkart पर कंपनी का जो नया टीज़र लाइव हुआ है वो सीधे realme Harry Potter Edition फोन की तरफ इशारा करता है। लेकिन इस बार फोन नया नहीं होगा। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के लीक …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

Image5 महिला केंद्रित फिल्में, जो आपको अंदर तक झंझोड़ देगी, आखिरी वाली ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई

नए युग के साथ महिलाएं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है, और यदि आप भी उन्हीं में से एक है, तो आपको येमहिला केंद्रित फिल्में देखना चाहिए, जिनमें महिलाओं का संघर्ष, उनकी जीत और दृढ़ संकल्प नजर आता है। इनमें किरदारों को जिस तरह निभाया गया है, ये आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products