OnePlus 13 बंद होने पर भी आसानी से होगा ट्रैक, शामिल किया Google Find My Device का लेटेस्ट फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 13 भारत में लॉन्च किया है। इस फ़ोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ तगड़ी परफॉरमेंस और शानदार कैमरा फीचर्स तो मिलेंगे है, लेकिन इसके अतिरिक्त इसमें एक नया फीचर शामिल किया गया है, जिससे फ़ोन घूमने या चोरी होने पर आसानी से पता लगाया जा सकता है, इसके लिए कंपनी ने इस फ़ोन में Google Find My Device के अपग्रेडेड फीचर को शामिल किया है, जो सिर्फ Pixel फ़ोन्स में ही मिल रहा था। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy फोन्स में शामिल हो रहा AI Subscription Club, जानें कैसे आएगा काम

OnePlus 13 में शामिल Google Find My Device का अपग्रेडेड फीचर

इसकी जानकारी सबसे पहले Android Authority के माद्यम से सामने आयी है। जाकारी के अनुसार इस फ़ोन में एंटी थेफ़्ट फीचर को देखा गया है, जिसे इस फ़ोन में Powered Off Finding के नाम से शामिल किया गया है। नाम से ही समझ आ रहा है, इस फीचर के माध्यम से यूजर अपने फ़ोन को घूमने पर आसानी से ढूंढ सकता है, फि चाहे फ़ोन का नेट ऑफ हो, सिम नहीं हो या फ़ोन बंद हो।

इस फीचर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है, कि जब फ़ोन नेटवर्क में होता है तब ये एन्क्रिप्टेड रूप से हमारे डिवाइस और आस पास के जो भी डिवाइस Find My Device से कनेक्टेड हैं उनकी लोकेशन की जानकारी Find My Device नेटवर्क पर भेजता है, जिससे आसानी से डिवाइस का पता लगाया जा सकता है।

इस फीचर को घोषणा अप्रैल 2024 में हुई थी, और इसे सबसे पहले Pixel 8 फ़ोन्स में शामिल किया गया था, क्योंकि ये उस समय स्पेशलाइज़्ड Pixel हार्डवेयर का उपयोग करता था। इसे अन्य फ़ोन में उपयोग करने में समस्या हो रही थी, जिसका कारण उनमें उपयोग होने वाला प्रोसेसर था, लेकिन अब ये फीचर Snapdragon 8 Elite SoC और FastConnect 7900 मोबाइल कनेक्टिविटी सिस्टम की सहायता से OnePlus 13 में उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़ें: OPPO Reno 13 सीरीज 9 जनवरी को होगी भारत में लॉन्च, ऐसे देख पाएंगे लाइवस्ट्रीम

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Imageस्विच ऑफ हुए फोन को भी कर सकेंगे ट्रैक, Android 15 के नए Find Your Offline devices फीचर से अब खोया हुआ फोन मिलना होगा आसान

फ़ोन ऑन है, तो उसे Find My Device फ़ीचर के साथ आसानी से ढूँढा जा सकता है, लेकिन अगर आपका एंड्रॉइड स्मार्टफोन खो जाए या स्विच ऑफ हो जाए, तो क्या होगा? अब आपको घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि Google ने नए Android 15 अपडेट के साथ इस परेशानी का हल निकाल लिया है। इस …

ImageOnePlus 13 में पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर से बंद फ़ोन भी ढूंढा जा सकता है।

अक्सर फोन घूमने पर यदि स्विच ऑफ हो जाता है, तो उसे ट्रेस करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या हो जब आपका फोन ऑफ होने पर भी उसे लोकेट किया जा सके, आपने सही पढ़ा, ये फीचर अब OnePlus 13 में शामिल होने वाला है, आगे OnePlus 13 में पावर्ड ऑफ फाइंडिंग फीचर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products