स्विच ऑफ हुए फोन को भी कर सकेंगे ट्रैक, Android 15 के नए Find Your Offline devices फीचर से अब खोया हुआ फोन मिलना होगा आसान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फ़ोन ऑन है, तो उसे Find My Device फ़ीचर के साथ आसानी से ढूँढा जा सकता है, लेकिन अगर आपका एंड्रॉइड स्मार्टफोन खो जाए या स्विच ऑफ हो जाए, तो क्या होगा? अब आपको घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि Google ने नए Android 15 अपडेट के साथ इस परेशानी का हल निकाल लिया है। इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट में एक नया फ़ीचर आया है, जिसके साथ स्विच ऑफ होने पर भी फ़ोन को ट्रैक किया जा सकता है। अक्सर चोरी करने के बाद, कोई भी चोर फ़ोन को ऑन नहीं रखता, उसकी सिम भी निकाल दी जाती है, ऐसे में ये नया फ़ीचर ब्लूटूथ की मदद से आपका फ़ोन ढूंढने में मदद करेगए।

इस नए फीचर का नाम है ‘Find Your Offline devices’ और इसे इतना स्मार्ट बना दिया गया है कि आपका बंद फोन भी अगर किसी दूसरे Android डिवाइस के पास से गुज़रता है, तो उसका लोकेशन पता चल जाएगा। ये फ़ीचर iOS 15 के साथ iPhones में तो पहले ही आ गया था, लेकिन अब Android 15 के साथ, ये android फोनों के लिए भी उपलब्ध है।

ये पढ़ें: अब एंड्रॉइड फ़ोन खुद चोर को सिक्योरिटी सेटिंग्स बदलने से रोकेंगे – जानें कैसे

फ़ोन स्विच ऑफ होने पर कैसे काम करेगा Find Your Offline devices फ़ीचर ?

दरअसल, स्मार्टफोन स्विच ऑफ होने पर, न तो आप कॉल कर सकते हैं, न ही इंटरनेट उसमें ऑन रहेगा, लेकिन स्विच ऑफ होने के बाद भी ब्लूटूथ तुरंत बंद नहीं होता और फ़ोन लो-पावर ब्लूटूथ सिग्नल्स भेजते रहेंगे। अगर चोरी के बाद चोर फ़ोन के ब्लूटूथ को बंद भी कर दे, तो भी लो-सिग्नल कुछ समय के लिए जाते रहते हैं। ये सिग्नल आस पास के अन्य Android डिवाइस पकड़ सकेंगे। अगर कोई दूसरा Android यूज़र उस सिग्नल के पास से गुज़रता है, तो वो फोन की लोकेशन गूगल सर्वर पर भेज देगा। इसका मतलब है कि आपको अब अपने स्विच ऑफ फोन के लिए भी इंटरनेट या नेटवर्क की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

यह फ़ीचर सबसे पहले Pixel स्मार्टफोनों पर आया था। उसके बाद OnePlus 13 और Oppo Find X8 व X8 में भी ये आ चुका है। लेकिन ये फिलहाल सभी एंड्रॉइड डिवाइसों पर उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही इस फ़ीचर को ऑन करने के लिए आपको फ़ोन की सेटिंग्स में थोड़ा बदलाव करना होगा। आइये जानते हैं क्या।

  • सबसे पहले फ़ोन की Settings में जाएँ।
  • अब इसमें Security and Privacy में जाएँ।
  • इसके बाद Device Finder पर क्लिक करें।
  • अब Find My Device ऑप्शन को चुनें और इसमें Find Your Offline devices पर क्लिक करें।
  • यहां आपको With network in all areas ऑप्शन को चुनना है।

इस सेटिंग के बाद ही आप अपने स्विच ऑफ हुए फ़ोन को ब्लूटूथ की मदद से ढूंढ सकेंगे। शत प्रतिशत इस नए अपडेट के बाद फ़ोन नहीं खोएंगे, ये तो नहीं कह सकते, लेकिन इस अपडेट के बाद, खोए हुए फोन के मिलने की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी।

ये पढ़ें: मेरी फुल हुई Google Storage को खाली करने के लिए मैंने अपनायी ये आसान ट्रिक

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products