अब एंड्रॉइड फ़ोन खुद चोर को सिक्योरिटी सेटिंग्स बदलने से रोकेंगे – जानें कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में भीड़ वाली जगहों में फ़ोन चोरी होना बहुत आम सी बात हो गयी है। वैसे दुनियाभर में लोगों के सतर्क रहने के बाद भी फ़ोन चोरी होने की घटनाएं रुक नहीं रहीं हैं। ऐसे में आपकी निजी जानकारी सुरक्षित रहे, इसके लिए एंड्रॉइड 15 में एक नया फ़ीचर जोड़ा गया है, जिसका नाम ‘Identity Check’ है। Google ने इस नए फ़ीचर के साथ फ़ोन चोरी होने जैसी घटनाओं के खिलाफ एक कड़ा कदम लेने की कोशिश की है।

ये नया Identity Check फ़ीचर, theft protection settings (थेफ्ट प्रोटेक्शन सेटिंग्स) में ही मिलेगा। इसकी शुरुआत Pixel फोनों और Samsung के One UI 7 अपडेट पाने वाले फोनों के साथ होगी। जैसे जैसे आपके फोनों पर Android 15 आता जायेगा, आप भी इस फ़ीचर का लाभ उठा पाएंगे। आइये जानते हैं कि ये काम कैसे करता है।

फ़ोन चोरी होने पर भी बड़े नुक्सान से कैसे बचाएगा ये फीचर ?

इस नए फ़ीचर के साथ आप फ़ोन में कुछ ट्रस्टेड लोकेशन (वो जगहें, जहां आपको लगे आपका फ़ोन सुरक्षित रहता है) आपको डालनी होंगी, जिनमें आपका घर, ऑफिस शामिल हो सकते हैं। जब भी आपका फ़ोन इन लोकेशनों से बाहर जायेगा, तो किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी सेटिंग्स को बदलने से पहले ये सुनिश्चित करेगा कि फ़ोन की सेटिंग्स आप ही बदल रहे हैं या नहीं। इन खास सेटिंग्स में फ़ोन की PIN बदलना, थेफ्ट प्रोटेक्शन को बंद करना, या Passkeys एक्सेस करना जैसे काम शामिल हैं। ऐसे किसी भी सुरक्षा संबंधी फ़ीचर को एक्सेस करने से पहले ये फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक मांगेगा, जो आपके अलावा और कोई नहीं दे सकेगा। इस तरह आपकी बिना मर्ज़ी के चोरी होने पर भी आपके फ़ोन की निजी जानकारी को कोई एक्सेस नहीं कर सकेगा।

चोरी होने के अलावा कई बार ऑफिस में या घर में हम फ़ोन को कहीं भी पड़ा छोड़ देते हैं, ऐसे में कोई भी आपके दोस्त या अन्य परिवार जन बिना पूछे आपके फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं या बाहर कोई बिना पूछे फ़ोन उठा लेता है, तो भी फ़ोन अनलॉक करके कॉल्स, मैसेज कर सकेंगे, लेकिन सुरक्षा संबंधी सभी फ़ीचर केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद ही एक्सेस हो पाएंगी।

theft protection अब अन्य फोनों पर भी होगा उपलब्ध

Google धीरे धीरे थीफ डिटेक्शन लॉक को Android 15 के अलावा अब Android 10 और उससे नए वर्ज़न पर भी अपडेट करने जा रहा है, ताकि ज़्यादातर लोग अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रख सकें। इसके अलावा Google GSMA और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर मोबाइल चोरी रोकने के नए तरीके भी विकसित कर रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Discuss

Be the first to leave a comment.