- OnePlus 13 ऑफिशियली टीज़ हुआ।
- फ़ोन में मिलेगा सेकंड जनरेशन BOE X2 डिस्प्ले।
OnePlus काफी समय से अपने अगले स्मार्टफोन OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, फ़ोन को OnePlus 12 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा। इससे सम्बंधित काफी लीक्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, और हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर फ़ोन को टीज़ किया गया है। टीज़र के अनुसार फ़ोन को पिछले वर्जन के मुकाबले और भी बेहतर डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। आगे OnePlus 13 डिस्प्ले और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Funtouch OS 15 पेश हो गया है, जानें फीचर्स के साथ कौनसे डिवाइस में मिलेगा अपडेट
OnePlus 13 डिस्प्ले
कंपनी के सीनियर अधिकारी Louis Lee द्वारा Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से फ़ोन के फ्रंट डिज़ाइन को टीज़ किया गया है, जिसके अनुसार फ़ोन को सेकंड जनरेशन BOE “oriental screen” या BOE X2 डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। पोस्ट के अनुसार फ़ोन का लाइटिंग टेक्स्ट पूरा हो चूका है, और BOE X2 डिस्प्ले BOE X1 डिस्प्ले की तुलना में बेहतर परफॉर्म कर रहा है। अधिकारी ने इमेज के साथ कैप्शन भी लिखा है, कि ये विश्व का पहला सेकंड जनरेशन BOE “oriental screen” है।
अन्य फीचर्स
दूसरे लीक्स के अनुसार फ़ोन में 6.82 इंच का 2K 10-bit LTPO BOE X2 माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 4 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 24GB RAM के साथ 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
फ़ोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ़ोन 6,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है।
ये पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S10 Plus और Galaxy Tab S10 Ultra भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































