OnePlus 12 – इन कीमतों पर लॉन्च हुआ ये Snapdragon 8 Gen 3 फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज अपना नया Snapdragon 8 Gen 3 फ़ोनOnePlus 12 लॉन्च कर दिया है। अपने देश यानि चीन में ये नया स्मार्टफोन OnePlus 12 एक बड़ी LTPO डिस्प्ले, एंड्राइड फ़ोन के लिए आये सबसे तेज़ चिपसेट, एक नया Sony सेंसर और बड़ी बैटरी के साथ आया है, जो दिन भर के लिए आराम से बैकअप दे सकती है। लेकिन ये बेहतरीन फ़ीचर आपको किस कीमत पर मिलने वाले हैं ? आइये इस नए फ्लैगशिप फ़ोन के बारे में और जानते हैं।

ये पढ़ें: दिसंबर 2023 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2023

OnePlus 12 डिज़ाइन

जैसे कि लीक में आया था, OnePlus 12 तीन रंगों हरे, काले और सफ़ेद में बाज़ार में उपलब्ध होगा। बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फ़ोन में पंच-होल कटआउट है और रियर पैनल पर एक बड़े गोल कटआउट में तीन कैमरा हैं।

OnePlus 12 स्पेसिफिकेशन

iQoo 12 to feature Snapdragon 8 Gen 3 SoC

OnePlus 12 में 6.82-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसमें LTPO तकनीक का इस्तेमाल किया गया है और आप डिस्प्ले में कंटेंट के अनुसार रिफ्रेश रेट को 1Hz से 120Hz के बीच में कहीं भी रख सकते हैं। इस स्क्रीन में 510 पर पिक्सल इंच का रेज़ॉल्यूशन मिलेगा और ये गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 द्वारा सुरक्षित है।

परफॉरमेंस की बात करें तो, OnePlus 12 में क्वालकॉम का नवीतम फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 मौजूद है, जो TSMC के सेकंड जनरेशन 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर डिज़ाइन किया गया है। इस चिपसेट का मुख्य कोर 3.3GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करता है और साथ ही Adreno 750 GPU भी है। इस पावरफुल चिपसेट के साथ इसमें 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मौजूद है।

OnePlus 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (f/1.6, 23mm) का प्राइमरी सेंसर, एक 48MP (f/2.2, 14mm) का अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक 64MP (f/2.6, 70mm) का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ तस्वीरें ले सकता है, शामिल हैं। इस कैमरा सेटअप के लिए भी कंपनी ने Hasselblad के साथ ही पार्टनरशिप की है और कैमरा मॉड्यूल पर इसकी ब्रैंडिंग भी है।

OnePlus 12 Expected to Globally Debut in India on January 23rd

वहीँ इसका फ्रंट कैमरा 32MP (f/2.4, 21mm) का है, जो 30fps पर 4K में वीडियो शूट कर सकता है। कैमरों के अलावा इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको एक बड़ी बैटरी भी मिलती है। ये फ़ोन 5,400 mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही फ़ोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Android 14 आधारित OxygenOS 14 पर चलने वाले इस फ़ोन में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ v5.4, USB टाइप-सी 3.2 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Hasselblad कलर कैलिब्रेशन और IP65 सर्टिफिकेशन जैसे फ़ीचर भी आपको मिलेंगे।

OnePlus 12 की कीमतें

  • 12GB + 256GB – 4,299 युआन (लगभग 50,700 रुपए)
  • 16GB + 512GB – 4,799 युआन (लगभग 56,600 रुपए)
  • 24GB + 1TB – 5,799 युआन (लगभग 68,400 रुपए)

चीन के बाहर या भारत में ये फ़ोन जनवरी के अंत में 23 या 24 तारीख़ को लॉन्च हो सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products