Ola ने राइडर के लिए In-Trip Insurance प्रोग्राम की घोषणा की; सिर्फ 1 रुपए में उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इंडियन कैब ग्रुप, OLA ने अपने ‘चलो बेफिक्र’ प्रोग्राम के तहत अपने ग्राहकों के लिए 5 लाख रुपए के इनश्योरेंस की सुविधा शुरू की है। इसको प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले Ola कैब या ऑटो या इ-रिक्शा को बुक करे और 1 रुपए के इनश्योरेंस को खरीदे। Ola रेंटल्स और Ola आउटस्टेशन के लिए प्रीमियम की राशी क्रमश: 10 रुपए और 15 रुपए रखी गयी है। (Read in English)

यह इनश्योरेंस प्रोग्राम आपको सामान/लैपटॉप के खोने, फ्लाइट मिस होने, एक्सीडेंटल मेडिकल एक्सपेंस, एम्बुलेंस ट्रांसपोर्टेशन कवर आदि परेशानियों  पर कवर प्रदान करता है। Ola ने यहाँ पर Acko जनरल इनश्योरेंस के साथ साझेदारी की है ताकि इस प्रोग्राम को लांच किया जा सके।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन हुए ऑनलाइन लीक

अभी के लिए, यह प्रोग्राम सिर्फ कुछ मेट्रो सिटी में ही लांच किया गया है लेकिन Ola ने कहा है की आने वाले कुछ हफ्तों में यह लगभग 110 शहरों में शुरू किया जायेगा। कृपया यह ध्यान रखे की यह एक वैकल्पिक सुविधा है जो Ola एप्लीकेशन से खरीदी जा सकती है।

Ola के ‘चलो बेफिक्र’ प्रोग्राम के कैसे जुड़े?

इन-ट्रिप इनश्योरेंस लेने के लिए, सबसे पहले आप Ola एप्लीकेशन पर जाये >> मेनू खोले >> प्रोफाइल >> राइड इंश्योरंस पर जाये और फिर इनश्योरेंस स्विच को ऑन करे। एक बार ऑन करने पर आपकी आगामी सभी ट्रिप पर इनश्योरेंस प्रीमियम की सुविधा दी जाती रहेगी जब तक आप दोबारा इसको ऑफ नहीं करेंगे।

Ola के ‘चलो बेफिक्र’ इनश्योरेंस कवर की जानकारी:

आपको एक्सीडेंटल डेथ के केस में अधिकतम 5 लाख रुपे का इनश्योरेंस कवर मिल सकता है। कुछ अन्य प्लान नीचे दिए गये है: एक्सीडेंटल मेडिकल एक्सपेंस (1,00,000 रुपए), हॉस्पिटल डेली अलाउंस (500 रुपए), OPD ट्रीटमेंट (3,000 रुपए), एम्बुलेंस ट्रांसपोर्टेशन (10,000 रुपए), एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट (5,00,000 रुपए), फ्लाइट मिस होने पर( 5,000 रुपए), सामान खोने पर (20,000 रुपए) आदि। नीचे पूरी सूची देखे:

इसके अलावा कंपनी ने कहा है की वो ICICI Lombard Insurance के साथ भी साझेदारी भी करने वाला वाली है। यह सर्विस जल्द ही शुरू हो जाएगी।

Ola के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, विशाल कॉल ने कहा है कि,” हम ‘चलो बेफिक्र’ बीमा कार्यक्रम के तहत अपने ग्राहकों के लिए इन-ट्रिप इनश्योरेंस पेश करने पर काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। सिर्फ 1 रुपए की कीमत पर, ओला ग्राहक 5 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं, जो फ्लाइट छुटने , सामान की हानि, लैपटॉप के नुकसान, आपातकालीन होटल की आवश्यकताओं के अलावा कई और अधिक परेशानियों के लिए कवर भी उपलब्ध कराएंगे। यह भारत में शुरू की गयी अपनी तरह की पहली सर्विस है जो हमारे “ग्राहक प्राथमिक” वाले संकल्प को ही दोहराता है।”

Xiaomi Redmi 5 Review in Hindi | शाओमी रेड्मी 5 का रिव्यु: जाने क्या है खूबियाँ और कमियाँ

 

Related Articles

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageInfinix Smart 5A हुआ मीडियाटेक चिपसेट और जिओ कैशबैक ऑफर के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Infinix ने आज इंडिया में अपने एंट्री ग्रेड लेवल स्मार्टफोन Smart 5A को लांच कर दिया है। फोन में आपको HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले ड्राप नौच के साथ दी गयी है। ड्यूल रियर कैमरा , 5,000mAh की बैटरीऔर क्वैड कोर Helio चिपसेट आपको यहाँ देखने को मिलते है। तो चलिए नजर डालते है डिवाइस के …

Imageइन पांच कारणों से नए Ola S1 को चुन सकते हैं आप अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ola Electric ने हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर Ola S1 को लॉन्च किया है। ये वही इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो पिछले साल लॉन्च हुआ था, लेकिन इसी के Pro वैरिएंट की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इसे बाज़ार में नहीं उतारा। अब 15 अगस्त को कंपनी ने इसे फिर एक बार …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Discuss

Be the first to leave a comment.