Nothing Phone 3 में मिलेगा एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट, पहले किसी फ़ोन में नहीं देखा होगा ये फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing अगले महीने भारत में अपना Nothing Phone 3 लॉन्च करने वाला है। ये कंपनी का पहला फ्लैगशिप फ़ोन होने वाला है, जिसमें शानदार परफॉरमेंस के साथ यूनिक डिज़ाइन देखने को मिलने वाली है। फ़ोन से सम्बंधित पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब हाल ही में Glyph Matrix द्वारा फ़ोन में एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट की जानकारी सामने आयी है। आगे Nothing Phone 3 Glyph Matrix एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: अब सिर्फ बोल कर होगा ट्रेन टिकट बुक, IRCTC पर इसका करें उपयोग

Nothing Phone 3 Glyph Matrix एनिमेटेड पिक्सल आर्ट अलर्ट के साथ हो सकता है लॉन्च

हाल ही में Design Milk द्वारा लिए गए इंटरव्यू में Nothing में डिज़ाइन हेड Adam Bates द्वारा इससे सम्बंधित जानकारी दी गयी है। जानकारी के अनुसार फ़ोन में ग्लिफ़ इंटरफ़ेस को कंपनी बरकरार रखेगी साथ ही इसे और अधिक बेहतर बनाया जायेगा।

फ़ोन के बैक पैनल पर ऊपरी दाईं कोने पर मौजूद सर्कल में छोटे ग्लिफ़ मैट्रिक्स की बड़ी LED स्ट्रिप्स को कॉम्पैक्ट क्लस्टर माइक्रो LED से बदला जायेगा। इसके अतिरिक्त, फ़ोन पिक्सल लेवल एनीमेशन, सीमोब्लिक विज़ुअल्स, और यूजर एक्शन्स और साउंड के साथ रिएक्टिव लाइटनिंग सिंक्ड को सपोर्ट करेगा।

माइक्रो LED क्लस्टर होने की वजह से Glyph Matrix ज्यादा प्रोग्रामेबिलिटी की सुविधा देता है, जिससे अपग्रेडेड डिज़ाइन में यूजर्स को अलग अलग ऐप्स और नोटिफिकेशन्स के अनुसार कई प्रकार के लाइटनिंग इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

Nothing Phone 3 स्पेसिफिकेशन्स

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार फ़ोन में 6.7 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन Snapdragon 8s Gen 4 SoC द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल के तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं, जिसमे एक पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो कैमरा होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फ़ोन 5,150mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और इसमें 5 साल के OS अपग्रेड्स और 7 साल के सिक्योरिटी उपग्रडेस मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़ें: आपके आधार पर भी तो नहीं चल रहा फेक लोन, ऐसे करें मिनटों में पता

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageNothing Phone (3) में मिलेगा Pixel फोनों जैसा कैमरा और Pokémon Edition, क्या ये होगा सबसे अनोखा फोन?

Nothing Phone (3) का इंतज़ार लगभग ख़त्म होने ही वाला है, क्योंकि कंपनी के फाउंडर कार्ल पेई के खुद ये घोषणा की है कि ये फ़ोन 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। आसार हैं कि इस फ़ोन को कंपनी MWC 2025 में पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इसके रेंडर और …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products