अब सिर्फ बोल कर होगा ट्रेन टिकट बुक, IRCTC पर इसका करें उपयोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जिन लोगों को ट्रेन की टिकट बुक करने में समस्या होती है, उनके लिए IRCTC ने इस काम को और भी आसान कर दिया है। जब ऐप लॉन्च नहीं हुआ था तो लम्बी लाइन में लग कर टिकट बुक करना पड़ता था, लेकिन अब ऐप के माध्यम से घर बैठें ही टिकट बुक हो जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें भी परेशानी होती है, उनके लिए रेलवे द्वारा IRCTC में वर्चुअल असिस्टेंट AskDisha 2.0 को शामिल कर लिया गया है, जिससे आप सिर्फ बोल के टिकट बुक कर सकते हैं। आगे IRCTC AskDisha 2.0 क्या है? और बिना टाइप किए ट्रेन टिकट बुक कैसे करें? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: आपके आधार पर भी तो नहीं चल रहा फेक लोन, ऐसे करें मिनटों में पता

IRCTC AskDisha 2.0 क्या है?

ये एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जिसे उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो सही तरीके से IRCTC ऐप का उपयोग करना नहीं जानते हैं, और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान गड़बड़ी कर देते हैं। इस वर्चुअल असिस्टेंट को शामिल करने के बाद अब आपको कुछ भी टाइप करके टिकर बुक करने की आवश्यकता नहीं है, आप सिर्फ बोल के ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए बस इसके द्वारा आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी वो आपको बोल कर बताना है।

बिना टाइप किए ट्रेन टिकट बुक कैसे करें?

  • इसके लिए आपको अपने फोन या लैपटॉप में ब्राउजर ओपन करना है, और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। आप फोन में ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • यहां पर आपको अपने IRCTC के अकाउंट में लॉगिन करना है। यदि आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं, तो इस पर अपना अकाउंट बना लें।
  • अब आपको AskDISHA वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, और “Ticket Book” कहना है।
  • चैटबॉट आपसे आपकी यात्रा से संबंधित जानकारी पूछेगा, जैसे आपको कहां से बैठना है, और कहां तक जाना है। इसके अतिरिक्त, यात्रा की तारीख, रेल क्लास जैसे AC या स्लीपर आदि।
  • जब आप अपनी सभी जानकारी दे देंगे, तो ये आपको उस जानकारी के आधार पर सभी उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट दिखाएगा, जिसमें टाइम, उपलब्ध सीटों की जानकारी मौजूद होगी।
  • इसके बाद आपको तारीख के अनुसार अपनी क्लास और सीट सिलेक्ट करना है। इतना करने पर ये चैटबॉट आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई करेगा।
  • जानकारी वेरिफाई होने पर आपकी स्क्रीन पर पेमेंट पेज ओपन हो जायेगा। यहां पर आप किसी भी पेमेंट मोड का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं। भुगतान होने के बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाएगा।

निष्कर्ष

अब आपको समझ आ गया होगा, कि AskDisha 2.0 का उपयोग करके बिना टाइप करें ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? हालांकि जब भी आप इसका उपयोग करें, और बोल कर अपनी जानकारी दें, तो दी गई जानकारी को क्रॉस चेक करना न भूलें।

ये पढ़ें: Amazon Prime Day Sale में मिलेंगे बेहतरीन ऑफर्स, इस तारीख से हो रही शुरू, सिर्फ दो दिन का है मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageIRCTC ऐप से ट्रेन की टिकट कैसे बुक करें? आसान स्टेप्स में जानें

यदि आप कही बाहर जाने का मन बना रहे हैं, और उसके लिए ट्रेन की टिकट बुक करने की आवश्यकता है, तो इसके लिए अब आपको लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए आप IRCTC एप का उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हमनें बताया …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products