MWC 2019 में फरवरी महीने में ग्लोबल डेब्यू के साथ Nokia 3.2 को आज इंडिया में लांच कर दिया गया है। इसी महीने की शुरुआत में Nokia 4.2 को भी एंड्राइड वन और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच किया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको वही प्राइमरी कैमरा, बड़ी 4,000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र डालते है Nokia 3.2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर:
यह भी पढ़िए: Asus Zenfone 6 हुआ स्नैपड्रैगन 855 और 48MP फ्लिप कैमरे के साथ लांच
Nokia 3.2 की कीमत
Nokia 3.2 इंडिया में 23 मई को रिटेल आउटलेट और नोकिया साईट पर बिक्री के लिए Black और Steel कलर विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। Nokia 3.2 के 2GB रैम वरिएन्त को 8,990 रुपए की कीमत में लांच किया गया है जबकि 3GB रैम वरिएन्त को 10,790 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है।
अगर आप Idea या Vodafone यूजर है तो लांच ऑफर के तहत आपको 2,500 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक 50 रुपए के 50 वाउचर के रूप में दिया जायेगा जिनको 199 रुपए या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
Nokia 3.2 के फीचर
Nokia 3.2 में आपको सामने की तरफ 6.26-इंच की HD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 2.5D कर्व ग्लास के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर 12nm स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट को 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB स्टोरेज के विकल्प के साथ मिलती है जिसको माइक्रोSD कार्ड के साथ 400GB तक बढ़ा सकते है।
फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर पीछे की तरफ 13MP f/2.2 अपर्चर वाला सिंगल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है। सेल्फी और विडियो कालिंग के 5MP का f/2.2 अपर्चर का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर में, एंड्राइड पाई सॉफ्टवेयर, 4,000mAh की बैटरी, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USBपोर्ट, और FM रेडियो आदि शामिल किये गये है।
Nokia 3.2 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Nokia 3.2 |
डिस्प्ले | 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले, 720×1520 रेज़ोलुशन, वाटर-ड्राप नौच |
प्रोसेसर | 12nm स्नैपड्रैगन 429 ओक्टा-कोर प्रोसेसर |
रैम | 2GB/3GB |
इंटरनल स्टोरेज | 16GB/32GB, 400GB तक बढ़ा सकते है |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
अन्य | 4G ड्यूल VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, फिंगरप्रिंट सेंसर (32GB वरिएन्त में) |
बैटरी | 4000mAh |
इंडिया में कीमत | 2GB + 16GB –8,999 3GB + 32GB –10,799 |