Poco X3 इंडिया में हुआ स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco X3 को स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट के साथ लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस इंडिया में पोको की दूसरी X सीरीज डिवाइस है। हाल ही में X3 को यूरोप के बाजारों में पेश किया गया था। इंडिया वरिएत्न यहाँ थोड़े से बदलाव के साथ पेश किया गया है। तो चलिए डिवाइस की फुल स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालती है:

Poco X3 के फीचर

पोको X3 में सामने की तरफ 6.67-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले पैनल 240Hz टच सैंपलिंग रेट को भी सपोर्ट करता है। रिफ्रेश रेट को आप डिस्प्ले सेटिंग्स के तहत चेंज भी कर सकते है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए सामने की तरफ पंच होल के तहत 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पीछे की तरफ 64MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP के अल्ट्रा वाइड, 2MP के मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर के साथ दिया गया है।

फोन में बायोमेट्रिक अनलॉक के लिए साइड फिंगरप्रिंट बटन दिया गया है जो पॉवर बटन की तरह ही काम करता है। Poco X3 एंड्राइड 10 आधारित MIUI 12 पर रन करता है। चिपसेट यहाँ पर स्नैपड्रैगन 732G, 6GB/8GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ इस्तेमाल की गयी है।

बेहतर गेमिंग के लिए फोन में लिक्विड कुलिंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। गेम टर्बो 3.0 भी गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। पॉवर के लिए डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी गयी है।

Poco X3 की कीमत और उपलब्धता

  • 6GB रैम + 64GB स्टोरेज – 16,999 रुपए
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज – 18,499 रुपए
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज – 19,999 रुपए

डिवाइस की सेल फ्लिप्कार्ट पर 29 सितम्बर से शुरू हो जाएगी। डिवाइस के बॉक्स में आपको एंटी-बैक्टीरियल केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी दिया गया है।

Related Articles

ImageRealme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: दोनों लगभग एक ही फोन, तो 17 हज़ार में कौन सा लें?

Realme P4s Lite vs OnePlus N6 Lite: अगर इन दोनों फोनों के पीछे लगा लोगो ढककर इन्हें आपके सामने रख दिया जाए, तो इन्हें अलग पहचान पाना लगभग नामुमकिन होगा। Realme ने आज बिना किसी लॉन्च इवेंट के अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट किया है, और इसकी स्पेक शीट को करीब दो …

ImagePoco X3 NFC हुआ स्नैपड्रैगन 732 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco X3 NFC को स्नैपड्रैगन 732 चिपसेट के साथ लांच कर दिया गया है। यह चिपसेट आपको स्नैपड्रैगन 730G की तुलना में 15% एक्स्ट्रा ग्राफिक्स परफॉरमेंस देती है। बेहतर ग्राफ़िक्स के साथ आपको अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस भी देखने को मिलता है जिसका लांच इवेंट में कंपनी ने भी काफी बार जिक्र किया है। डिवाइस से जुडी …

ImageRealme X3 SuperZoom और Realme X3 हुआ इंडिया में लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme ने आज इंडियन मार्किट में अपने कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन Realme X3 SuperZoom को लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस पिछले महीने यूरोप में लांच की जा चुकी है। लेकिन साथ में पेश किया गया Realme X3 पहली बार लांच किया गया है। दोनों ही फ़ोनों में आपको कैमरा के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products