Nokia 3.1 Plus Review in Hindi | Nokia 3.1 Plus रिव्यु हिंदी में: मजबूत डिजाईन और लम्बा बैटरी बैकअप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nokia 6.1 Plus (रिव्यु) और Nokia 5.1 Plus को इंडिया में लांच करने के कुछ दिनों बाद आज HMD ग्लोबल ने अपने नया किफायती फोन Nokia 3.1 Plus को लांच कर दिया है। ग्लास-बैक फिनिश वाले Nokia 5.1 Plus के भी थोडा ज्यादा कीमत में लांच करके कंपनी ने यहाँ पर कीमत और नाम को लेकर काफी रोचक कदम उठाया है। (Nokia 3.1 Plus Review Read in English)

3.1 Plus में बड़ी बैटरी और बड़ी स्क्रीन दी गयी है जी बड़ी हुई कीमत की प्रमुख वजह है। यहाँ पर ड्यूल कैमरा, MediaTek चिपसेट, और एंड्राइड 9.0 पाई का अपडेट देने का वादा किया गया है। लेकिन क्या यह फोन NOkia 5.1 Plus से बेहतर है? क्या इसकी बढ़ी कीमत इसके स्पेसिफिकेशन के साथ न्याय करती है? इन्ही सवालों का जवाब जानने के लिए चलिए शुरू करते है Nokia 3.1 Plus का विस्तृत रिव्यु:

Nokia 3.1 Plus स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nokia 3.1 Plus
डिस्प्ले 6-इंच HD+ 18:9 (1500×720 पिक्सल)
प्रोसेसर मीडियाटेक हेलिओ P22 ओक्टा-कोर
रैम 3GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB (400GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो (स्टॉक वर्जन)
रियर कैमरा 13MP (f/2.0) + 5MP
फ्रंट कैमरा 8MP(f/2.2)
फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ
बैटरी 3500mAh
कीमत 11,499 रुपए

Nokia 3.1 Plus रिव्यु: डिजाईन और बिल्ड

Nokia 3.1 Plus में सामने की तरफ 6-इंच डिस्प्ले दी गयी है तो जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 रखा गया है और डिस्प्ले के किनारों पर पतला बेज़ेल दिया गया है जो इसको थोडा कॉम्पैक्ट बनाते है। 5.1 Plus से अलग यह पर नौच नहीं दिया गया है जो आपकी निजी पंसद पर निर्भर करेगा की आपको यह कदम पसंद आता है या नहीं।

पीछे की तरफ, फोन में आपको बीच में मेटल के साथ ऊपर-नीचे प्लास्टिक कैप दी गयी है जो थ्री-लेयर स्ट्रक्चर पर आधारित है। बैक पैनल का मेटल पार्ट पर सॉफ्ट-टच टेक्सचर दिया गया है जो इसको पकड़ने पर काफी अच्छी फील देता है।

पॉवर बटन, वॉल्यूम बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर आराम से इस्तेमाल किये जा सकते है और यह डिवाइस बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी काफी मजबूत प्रतीत होती है।

नीचे किनारे पर स्पीकर ग्रिल, प्राइमरी माइक, सामान्य USB टाइप-A पोर्ट दिया गया है। 3.5mm ऑडियो जैक ऊपर की तरफ मिलता है। इसके अलावा यहाँ पर डेडिकेटेड SD कार्ड स्लॉट दिया गया है।

यह भी पढ़िए: iPhone XS और iPhone XS Max का हिंदी में रिव्यु 

Nokia 3.1 Plus रिव्यु: डिस्प्ले

6-इंच की स्क्रीन के लिए HD+ रेजोलुशन पर्याप्त साबित नहीं होता है और थोडा ध्यान से देखने पर टेक्स्ट, इमेज आदि पर थोडा सा सॉफ्टनेस जरुर देख पाएंगे। कलर टेम्परेचर भी आपको हल्का सा ब्लू साइड को झुकता हुआ लगता है इसके अलावा इस कीमत के हिसाब से डिस्प्ले का कंट्रास्ट, डायनामिक रेंज भी काफी संतोषजंक प्राप्त होता है।

आउट-डोर में विसिबिलिटी थोडा परेशान करती है और किसी एंगल से डिस्प्ले को देखने पर आपको थोडा सा कलर-चेंज भी देखने को मिलता है। Nokia 3.1 Plus की डिस्प्ले कुल मिलाकर बहुत ख़ास नहीं कही जा सकती लेकिन यह इतना निराश भी नहीं करती है की आपको यह पसंद ना आये। यह एक एवरेज डिस्प्ले कही जा सकती है।

यह भी पढ़िए: Nokia 7 Plus का रिव्यु हिंदी में

Nokia 3.1 Plus रिव्यु: प्रदर्शन और सॉफ्टवेयर

डिवाइस में आपको MediaTek Helio P22 चिपसेट के साथ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। आपको यहाँ पर डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। यहाँ पर भी Redmi 6A के जैसे ही 12nm TSMC प्रोसेस पर आधारित चिपसेट दी गयी है।

प्रदर्शन की बात करे तो बेसिक और मध्यम दर्जे के इस्तेमाल पर डिवाइस पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। हम मानते है की यह एक गेमिंग डिवाइस नहीं की जा सकती है। एंड्राइड 8.1 ओरियो (स्टॉक वर्जन) पर रन करने वाली यह डिवाइस आपको काफी अच्छे और सरल UI ट्रांजीशन और मल्टी-टास्किंग प्रदान करता है (एक सीमा तक)।

फिंगरप्रिंट सेंसर भी काफी तेज़ और सटीक है, कनेक्टिविटी भी अच्छी प्राप्त होती है। Nokia 3.1 Plus में आपको ड्यूल-सिम ड्यूल VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर यहाँ पर निजी रूप से इसका मुख्य आकर्षण साबित होती है। स्टॉक एंड्राइड यहाँ पर काफी अच्छा साबित होता है क्योकि यहाँ  नेविगेशन आसन होता है। कुछ लोगो की MIUI पसंद आता है तो यहाँ उनको यह थोडा सा कम पसंद आएगा क्योकि कस्टमाइजेशन के विकल्प बहुत ही सीमित है। HMD ग्लोबल ने यह भी वादा किया की एंड्राइड 9.0 पाई अपडेट भी दिया जायेगा लेकिन कब तक यह नहीं बताया गया है।

Nokia 3.1 Plus रिव्यु: कैमरा

सॉफ्टवेयर से अलग अगर बात करे कैमरा की तो यहाँ कहानी थोडा अलग है। पीछे की तरफ आपको 13MP + 5MP (डेप्थ सेंसर) कॉम्बिनेशन वाला रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

कैमरा पास के ऑब्जेक्ट पर फोकस करने में थोडा संघर्ष करता है इसके अलावा इमेज आउटपुट थोडा सा वार्म-साइड झुकता मिलता है और कभी-कभी ओवर-सैचुरेटीड मिलता है। आउटडोरमें रियर कैमरा इमेज में काफी डिटेल दिखता है। इनडोर में कैमरा थोडा सा निराश करता है लेकिन कीमत के हिसाब से यह होना लाजमी है।

पोर्ट्रेट मोड भी कुछ ख़ास नहीं दिखाई पड़ता है। एज डिटेक्शन एवरेज है तथा बैकग्राउंड ब्लर भी संतुलित नहीं है।

सेल्फी कैमरा क्वालिटी भी काफी एवरेज है और यहाँ पर सुधार की जरूरत महसूस होती है।

Nokia 3.1 Plus रिव्यु: बैटरी और ऑडियो

एक पॉवर एफ्फिसिएंट चिपसेट और HD रेजोलूशनस्क्रीन की वजह से 3500mAh की बैटरी आपको आसानी से 1 दिन का बैकअप प्रदान करती है। Nokia ने यहाँ पर बॉक्स में 10W का चार्जर दिया है लेकिन डिवाइस में फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट नहीं दिया गया है।

Nokia 3.1 Plus में नीचे की तरफ मोनो स्पीकर दिए गये है। ऑडियो आउटपुट काफी तेज़ और साफ़ है। हैडफ़ोन में माध्यम से प्रापर ऑडियो भी काफी अच्छी प्राप्त होती है।

यह भी पढ़िए: Realme C1 बनाम Redmi 6A; कौन साबित होगा 7000 रुपए में बेस्ट स्मार्टफोन

Nokia 3.1 Plus रिव्यु: क्या यह है एक बेहतर विकल्प?

Nokia 3.1 Plus देखने में काफी अच्छा लगता है और बिल्ट क्वालिटी भी काफी अच्छी है, इसके अलावा डिवाइस की बड़ी स्क्रीन और लम्बा बैटरी बैकअप इसको और बेहतर बनाता है। दूसरी तरफ, हार्डवेयर प्रदर्शन और कैमरा यहाँ थोडा कमी छोड़ देते है। कुल मिलाकर, Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन के बेसिक फीचर तो देता है लेकिन कीमत यहाँ पर थोडा ज्यादा महसूस होती है।

Nokia 5.1 Plus की कीमत लगभग इन्ही खूबियों के साथ कम कीमत, बेहतर चिपसेट के साथ 3.1 Plus की ज्यादातर खूबियों के साथ उपलब्ध है।

3GB रैम और 32GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 11,499 रुपए तय की गयी है जो हमको थोडा सा ज्यादा प्रतीत होती है।

खूबियाँ

  • डिजाईन और बिल्ड क्वालिटी
  • स्टॉक एंड्राइड
  • ड्यूल VoLTE
  • डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
  • बैटरी बैकअप

कमियाँ

  • लो-लाइट कैमरा प्रदर्शन
  • कीमत

Related Articles

ImageMahindra XUV 3XO CNG लॉन्च, CNG पर भी पेट्रोल जितनी पावर और 24.7 km/kg माइलेज, जानें कीमत

एक नज़र में : Mahindra ने आज भारत में XUV 3XO का CNG वर्ज़न, XUV 3XO ZNG लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसकी खास बात इसका टर्बो इंजन है, जो CNG पर चलते हुए भी पेट्रोल जितनी ही पावर देता है। आम तौर पर CNG कारें गैस पर चलते …

ImageNokia 2.3 ड्यूल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ एंट्री लेवल फीचर के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने आज Nokia 2.3 को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको MediaTek Helio A22 चिपसेट के अलावा 2GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको 13MP प्राइमरी कैमरा, बड़ी 4,000mAh की बैटरी और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र …

ImageNokia C20 Plus एंड्राइड 11 गो एडिशन और 4950mAh बैटरी के साथ हुआ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD ग्लोबल ने आज Nokia C20 Plus को लांच कर दिया गया है। फ़ोन में आपको Unisoc चिपसेट के अलावा 3GB+32GB रैम, स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। आज लांच किये गये नोकिया फोन में आपको गो एडिशन सॉफ्टवेयर के साथ 8MP प्राइमरी कैमरा, 4,950mAh की बैटरी देखने को मिलती है। तो चलिए नज़र …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Discuss

Be the first to leave a comment.