नया फोन खरीदने से पहले ये 3 सवाल खुद से नहीं पूछे, तो नुकसान तय है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नया फोन खरीदते वक्त एक अजीब सा जोश होता है। ऑफर दिखता है, रिव्यू वीडियो चलते हैं, दोस्त सलाह देते हैं और दिमाग कहता है, “अब नहीं लिया तो पछताऊँगा।”

लेकिन सच्चाई ये है कि ज़्यादातर लोग फोन खरीदने के बाद पछताते हैं, खरीदते वक्त नहीं। इसका कारण फोन खराब होना नहीं होता, कारण वो सवाल होते हैं, जो हमने खुद से पूछे ही नहीं।

ये भी पढ़ें: Android में ये 3 काम इतने आसान हैं कि iPhone यूज़र्स झुंझला जाते हैं

सवाल नंबर 1: मैं इस फोन से रोज़ क्या करने वाला हूँ?

ये सबसे बुनियादी सवाल है, और सबसे ज़्यादा हम इसे दरकिनार यानि ignore करते हैं। ज़्यादातर लोग फोन ऐसे खरीदते हैं जैसे:

  • गेमिंग फोन चाहिए क्योंकि “powerful है”
  • कैमरा फोन चाहिए क्योंकि “50MP है”
  • फ्लैगशिप चाहिए क्योंकि “भविष्य में अच्छा चलेगा”

लेकिन सच ये है कि आप अगर दिन में 2 घंटे WhatsApp, Instagram और YouTube ही चलाते हैं, और गेम कभी-कभार खेलते हैं और कैमरा बस यादों के लिए चाहिए, तो भारी प्रोसेसर और ज़्यादा चमकने वाले स्पेसिफिकेशन आपके किसी काम के नहीं।

नतीजा?
फोन तेज़ है, लेकिन आपको भारी लगता है।
बैटरी बड़ी है, लेकिन दिन भर नहीं चलती।
और 6 महीने में उत्साह खत्म।

सवाल नंबर 2: क्या मैं फीचर खरीद रहा हूँ या FOMO?

“बस 3 हज़ार और डाल दो…”
“इसमें नया चिप है…”
“अगले साल भी स्मूद चलेगा…”

यहीं से FOMO शुरू होता है।

आप सोचते हैं कि थोड़ा महंगा ले लेता हूँ, सुरक्षित रहेगा। लेकिन असलियत ये है कि ज़्यादातर लोग फोन 2–3 साल में बदल देते हैं या फ्लैगशिप की ताकत का 60% भी इस्तेमाल नहीं होता या EMI का बोझ रोज़ याद दिलाता है कि फोन ‘ज़रूरत’ नहीं, ‘खर्च’ बन चुका है।

फोन future-proof नहीं होता, आपका इस्तेमाल तय करता है कि वो आपके लिए सही है या नहीं।

सवाल नंबर 3: 1 साल बाद ये फोन मुझे कैसा लगेगा?

ये सवाल बहुत कम लोग पूछते हैं।

खरीदते वक्त सब अच्छा लगता है: कैमरा बढ़िया, डिस्प्ले चमकदार, और नया डिज़ाइन।

लेकिन 1 साल बाद?

  • क्या बैटरी वैसी रहेगी?
  • क्या अपडेट मिलते रहेंगे?
  • क्या फोन स्लो तो नहीं लगेगा?

यहीं पर ब्रैंड का भरोसा, सॉफ्टवेयर अपडेट, और बैटरी हेल्थ जैसे बोरिंग लगने वाले टॉपिक असल मायने रखते हैं।

अक्सर लोग फोन खरीदते वक्त ये सब ध्यान में नहीं रखते और और बाद में कहते हैं: “पहले वाला फोन ही ठीक था।”

तो क्या हर महंगा फोन गलत है?

नहीं। लेकिन हर खरीदा गया महंगा फोन सही भी नहीं होता।

अच्छा फोन वही है:

  • जो आपके रोज़ के इस्तेमाल से मैच करे
  • जो 1 साल बाद भी चुभे नहीं
  • और जो आपको बार-बार ये याद न दिलाए कि आपने जल्दबाज़ी में फैसला लिया था

निष्कर्ष: फोन बदलना आसान है, फैसला नहीं

नया फोन लेना गलत नहीं है। गलत है बिना खुद से सवाल पूछे फोन खरीदना लेना।

अगर अगली बार खरीदने से पहले, आपने ये 3 सवाल खुद से पूछ लिए तो हो सकता है आपका फोन थोड़ा कम flashy हो, लेकिन लंबे समय तक सही लगे और यही स्मार्ट खरीद होती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Discuss

Be the first to leave a comment.