Netflix यूजर्स को बड़ा झटका, 2 जून से इन डिवाइसों पर काम नहीं करेगा ऐप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी Netflix पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि जल्द ही कुछ डिवाइसों पर कंपनी Netflix की सर्विस को बंद करने वाली है, और यदि आप इन डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको Netflix पर कंटेंट देखने के लिए इसे बदलना होगा। आगे जानते हैं, कि किस डिवाइस पर Netflix सर्विस बंद होगी?

ये पढ़ें: Lava के इस 5G फोन ने उड़ा दिए लोगों के होश, 8000 से कम कीमत में मिल रहें ये धांसू फीचर्स

किस डिवाइस पर Netflix सर्विस बंद होगी?

दरअसल कंपनी अपने ऐप में कुछ न कुछ नए अपडेट्स शामिल कर रहा है, जिस वजह से ऐप कुछ पुराने डिवाइस में सपोर्ट नहीं कर पा रहा है, और इसी के चलते कंपनी ने ऐलान किया है, कि कुछ पुराने डिवाइसों में Netflix सर्विस बंद कर दी जाएगी, जिससे यूजर्स उस डिवाइस में Netflix का उपयोग नहीं कर पाएंगे। ये डिवाइस कुछ इस प्रकार हैं:

इनमें फर्स्ट जनरेशन Fire TV Stick, 2014 का Amazon Fire TV Box, और 2016 का Alexa Voice Remote वाला Fire TV Stick शामिल हैं।

पुराने डिवाइस पर Netflix बंद होने का कारण क्या है?

दरअसल, कंपनी अपने ऐप में बेहतर क्वालिटी के लिए एडवांस वीडियो स्ट्रीमिंग टेक्नोलॉजी AV1 फॉर्मेट को शामिल करने वाली है। इसमें यूजर्स कम डेटा में भी बेहतरीन वीडियो क्वालिटी में कंटेंट देख सकते हैं। हालांकि, कुछ पुराने डिवाइस इस तकनीक को सपोर्ट नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से यूजर्स उन डिवाइस में Netflix का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

इस डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं, यूजर्स

जैसा कि हमनें बताया कुछ पुराने डिवाइसों में Netflix बंद हो जाएगा, और यदि आप भी उन्हीं में से किसी एक डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो Netflix का उपयोग करने के लिए आपको उस डिवाइस को बदलने की आवश्यकता है।

उन डिवाइस की जगह आप लेटेस्ट Fire 4K TV Stick का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें आपको लेटेस्ट अपग्रेड्स के साथ नई तकनीक देखने को मिलेगी, और आप आराम से सभी OTT की लेटेस्ट सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। ऑनलाइन वेबसाइट्स पर ये 5,999 रूपये की कीमत पर उपलब्ध है।

ये पढ़ें: Whatsapp Group Voice Chat ऑप्शन ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा, चालू करने का सिर्फ ये एक तरीका है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.