Lava के इस 5G फोन ने उड़ा दिए लोगों के होश, 8000 से कम कीमत में मिल रहें ये धांसू फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lava ने भारत में अपना अफोर्डेबल 5G फोन Lava SHARK 5G लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही टीज करना शुरू किया था। इस बजट फ्रेंडली फोन में आपको प्रीमियम ग्लासी बैक डिजाइन के साथ HD+ डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। आगे Lava SHARK 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Whatsapp Group Voice Chat ऑप्शन ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा, चालू करने का सिर्फ ये एक तरीका है

Lava SHARK 5G की कीमत और उपलब्धता

Lava SHARK 5G Colors

इस फोन को 4GB RAM + 64GB इंटरनल स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 7,999 रुपए है। ये फोन Stellar Gold और Stellar Blue इन दो रंगों में उपलब्ध है। फोन की बिक्री आज से ही शुरू है, और इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Lava SHARK 5G स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन UNISOC T765 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और बिना किसी ब्लोटवेयर के Android 15 पर रन होता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिल जाता है। फोन 4GB LPDDR4x RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

इसके बैक पैनल पर 13MP का कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पानी और धूल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA / NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: Sikandar OTT Release: जल्द इस OTT पर धूम मचाएगी Salman Khan की Sikandar, तारीख आयी सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.