खत्म हुआ Netflix पर Money Heist सीज़न 5 वॉल्यूम 2 का इंतज़ार; भारत में इस तरह देखें मुफ्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Netflix पर बेहद लोकप्रिय हो चुके स्पैनिश ड्रामा Money Heist का आज अगला भाग आने वाला है। इसका स्पैनिश नाम La Casa De Papel है, जिसे कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। Money Heist के सीज़न 5 का पहला भाग 5 एपिसोडों के साथ सितम्बर 2021 में आया था, और आज इसके सीज़न 5 का वॉल्यूम 2, नए एपिसोडों के साथ Netflix पर रिलीज़ होगा।

Netflix का दावा है कि Money Heist के सीज़न 5 का पार्ट 1 69 मिलियन लोगों ने पहले चार हफ़्तों में ही देख लिया और उन्हें इस बार इससे और बेहतर रेस्पॉन्स की उम्मीद है। आइये आपको बताते हैं कि Money Heist सीज़न 5 के पार्ट 2 को आप कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं, Netflix के कौन-से प्लान के साथ आप इस सीज़न को एन्जॉय कर सकते हैं, साथ ही इसका क्या प्लॉट हो सकता है।

ये पढ़ें: दिसंबर 2021 में Netflix पर आने वाले इन ज़बरदस्त वेब सीरीज़ को देखना न भूलें

Money Heist सीज़न 5 वॉल्यूम 2 को भारत में ऑनलाइन कैसे देखें

आज Money Heist के सीज़न 5 के वॉल्यूम 2 को रिलीज़ कर दिया गया है। आप Netflix पर इस शो को सर्च करके देख सकते हैं या सीधे देखने के लिए यहां भी क्लिक कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास Netflix का सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।

Netflix के सभी प्लान आप यहां देख सकते हैं-

  • Rs 199/ महीना (केवल मोबाइल के लिए)
  • Rs 499/ महीना बेसिक प्लान
  • Rs 649/ महीना – स्टैण्डर्ड प्लान
  • Rs 799/ महीना – प्रीमियम प्लान

अब जानते हैं कि किस तरह आपको Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में कैसे मिल सकता है

भारत में Jio और Vi जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर अपने पोस्टपेड प्लानों के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देते हैं। इन प्लानों को खरीदने के लिए आप नीचे दिए गए प्लानों में से कोई भी चुन सकते हैं। तो अपने अगले मोबाइल रिचार्ज के साथ आप Netflix को मुफ्त में पा सकते हैं।

Jio के इन पोस्टपेड प्लानों (Postpaid plans) में मुफ्त है Netflix सब्सक्रिप्शन

  • ₹399 – 75GB डाटा के साथ Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन
  • ₹599 – 100GB डाटा के साथ Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन
  • ₹799 – 150GB डाटा के साथ Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन
  • ₹999 – 200GB डाटा के साथ Netflix मोबाइल सब्सक्रिप्शन

Vi REDX के पोस्टपेड प्लान जिनके साथ Netflix सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है

  • ₹1,099 – अनलिमिटेड डाटा के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन
  • ₹1,699 – अनलिमिटेड डाटा के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन
  • ₹2,299 – अनलिमिटेड डाटा के साथ Netflix सब्सक्रिप्शन

JioFiber के प्लान

  • ₹1,499 – 300Mbps
  • ₹2,499 – 500Mbps
  • ₹3,999 – 1Gbps
  • ₹8,499 – 1Gbps

Money Heist के दूसरे सीज़न के वॉल्यूम 2 का ट्रेलर

Money Heist सीज़न 5 की कहानी

Netflix के इस ड्रामे का सफ़र शुरू से ही बेहद रोमांचक रहा है। सीज़न 5 में वॉल्यूम 1 में पहले 5 एपिसोड आप सितम्बर में देख चुके हैं बाकी कहानी आपको आज वॉल्यूम 2 के पांच एपिसोडों में नज़र आएगी। इन पांच एपिसोडों के टाइटल नीचे आप देख ही सकते हैं –

  • एपिसोड 6 – Válvulas de Escape
  • एपिसोड 7 – Ciencia Ilusionada
  • एपिसोड 8 – La teoría de La elegancia
  • एपिसोड 9 – Lo Que Se Habla En La Cama
  • एपिसोड 10 – Una Tradición Familiar

ये पढ़ें: Netflix ने Android के बाद अब iOS यूज़र्स के लिए भी लॉन्च किये मोबाइल गेम

सीज़न 5 के पहले हिस्से में आपने देखा कि प्रोफेसर और उनकी फ़ौज अपने मास्टरप्लान के कठिन पड़ावों से गुज़र राइ है। स्पेनिश सैनिक उन्हें बैंक ऑफ़ स्पेन में बंद करते हैं और टोक्यो किस तरह अपने लोगों को बचाने के लिए खुद की कुर्बानी देते हुए गैन्डिया को मार देती है। इसके बाद प्रोफेसर और उनका क्रू सिएरा के साथ एक अजीब स्थिति में फंस जाते हैं।

आने वाले एपिसोडों में आप देखेंगे कि प्रोफेसर और उनका ग्रुप बैंक ऑफ़ स्पेन में 100 घंटे से भी ज़्यादा से फंसे हुए हैं। वो लिस्बन को तो बचा लेते हैं, लेकिन उनका कोई एक अपना अब जाने वाला है। इस बार प्रोफेसर भी सिएरा के हाटों पकड़े जाते हैं और बचके निकलने का रास्ता नहीं है। तो आप देखिये कि क्या ये गैंग इस बार बचकर निकल पाता है या फिर यहां उनका अंत होता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageदिसंबर 2021 में Netflix पर आने वाले इन ज़बरदस्त वेब सीरीज़ को देखना न भूलें

Netflix पर इस महीने में धमाल मचने वाला है और दर्शकों को भी इस बार इन नए शो में से पहले कौन सा देखें, ये चुनना मुश्किल होगा। Netflix पर बेहद पसंद की गयी वेब सीरीज़ Money Heist का जादू एक बार फिर दर्शकों के सर चढ़कर बोलेगा। इस शो पांचवें सीज़न का दूसरा भाग …

ImageNetflix ने सभी प्लानों की 25% कीमत घटाई; अब इस कीमत पर आप ले सकते हैं Netflix सब्सक्रिप्शन

OTT प्लेटफार्म Netflix ने एक बार फिर अपने सभी प्लानों की कीमतों को घटाने की घोषणा करते हुए, दर्शकों को सरप्राइज कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को घोषणा की है कि वो अपने सभी प्लानों की कीमतों को कम कर रहा है। जहां Netflix के प्लान 199 रूपए की कीमत से शुरू होते थे, …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

Discuss

Be the first to leave a comment.