Motorola ने Razr सीरीज का एक और शानदार फोल्डेबल फ़ोन Motorola Razr 50 भारत में लॉन्च कर दिया है। एल्युमीनियम फ्रेम के साथ पेश किये गए इस फ्लिप डिज़ाइन फोल्डेबल फ़ोन में IPX8 की रेटिंग दी गयी है, और फ़ोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फ़ोन में 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, और फ़ोन MediaTek Dimensity 7300X SoC द्वारा संचालित होता है। आगे Motorola Razr 50 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 50 की कीमत
इस फ़ोन को 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 64,999 रूपए है। इसमें आपको Beach Sand, Koala Grey, और Spritz Orange ये तीन कलर ऑप्शंस देखने को मिलेंगे। फ़ोन की बिक्री 20 सितम्बर से शुरू होगी और इसे आप Amazon, Motorola.in, और Reliance Digital से खरीद सकते हैं।
कंपनी द्वारा इसमें 5000 का फेस्टिव डिस्काउंट दिया गया है, इसके अतिरिक्त बैंक के क्रेडिट कार्ड्स द्वारा भुगतान करने पर 10000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फ़ोन को आप नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं, और Reliance Jio की तरफ से 15,000 रूपए के अतिरिक्त बेनिफिट्स मिलेंगे।
ये पढ़े: iQOO Z9 Turbo+ डिज़ाइन हुई रिवील; ड्यूल कैमरा के साथ जल्द होगा लॉन्च
Motorola Razr 50 स्पेसिफिकेशन्स
इस फ़ोन में 6.9 इंच का full-HD+ pOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 3.63 इंच का full-HD+ pOLED कवर डिस्प्ले मिल जाता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus का उपयोग किया गया है।
फ़ोन MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Hello UX लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फ़ोन 4,200mAh बैटरी के साथ आता है, जो 33W वायर्ड और 15W वायरलेस फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Bluetooth 5.4, GPS, FM radio, A-GPS, LTEPP, GLONASS, Galileo, QZSS, a USB Type-C port, और Wi-Fi 802.11 जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। फोन को तीन साल के OS अपडेट्स और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ पेश किया गया है।
ये पढ़े: Moto Edge 50 Neo हुआ लॉन्च, जानें इस मिड – रेंज फ़ोन में क्या होगा ख़ास
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

































